Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

मणिपुर में इंटरनेट सेवा बहाल, CM बीरेन सिंह ने कहा- सीमा पर बाड़ लगाने की जरूरत

Published

on

Manipur cm Biren Singh will not leave the post

Loading

इंफाल। देश के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में बीते तीन मई को भड़की हिंसा के बाद इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया था। हालांकि, मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने आज इंटरनेट सेवाओं के बहाल होने की जानकारी दी। सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा कि राज्य में तीन मई को जातीय हिंसा भड़कने के बाद निलंबित की गई मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को आज से बहाल कर दिया गया है। इसके साथ ही, सीएम ने मुक्त आवाजाही व्यवस्था को भी रद्द करने की अपील की।

मुक्त आवाजाही व्यवस्था क्या है?

दरअसल, मुक्त आवाजाही व्यवस्था के तहत भारत और म्यांमार की सीमा के करीब रहने वाले लोग बिना किसी डॉक्यूमेंट के एक-दूसरे के क्षेत्र में 10 किमी तक अंदर जान सकते हैं। उन्हें इसकी अनुमति दी गई है।

मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को किया गया बहाल

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एन बीरेन सिंह ने कहा कि सरकार ने फर्जी न्यूज, प्रोपेगेंडा और हेट स्पीच के प्रसार को रोकने के लिए तीन मई को मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया था। हालांकि, स्थिति में सुधार होने के बाद आज से पूरे राज्य में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बहाल कर दिया गया है।

भारत-म्यांमार की सीमा पर बाड़ लगाने की जरूरत

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अवैध प्रवासियों की संख्या से निपटना जारी रखेगी। उन्होंने भारत और म्यांमार की सीमा पर बाड़ लगाने की जरूरत पर बल दिया और कहा कि इससे अवैध रूप से भारत आने वाले लोगों की संख्या पर लगाम लगेगी।

Continue Reading

अन्य राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री

Published

on

Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins BJP

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।

‘ये सैनिकों का अपमान’

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending