Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

इजरायल-फिलिस्तीन मुद्दे के समाधान के लिए भारत ने किया 2 स्टेट सॉल्यूशन का समर्थन, UNGA में कही यह बात

Published

on

India supports 2 state solution to resolve Israel-Palestine issue

Loading

न्यूयार्क। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने UNGA (संयुक्त राष्ट्र जनरल असेंबली) में इजरायल-फिलिस्तीन मुद्दे के समाधान के लिए बातचीत के जरिए 2 स्टेट सॉल्यूशन का समर्थन किया। इसके साथ ही कहा कि सुरक्षित और मान्यता प्राप्त सीमाओं के भीतर फिलिस्तीन की स्थापना होनी चाहिए, जहां स्वतंत्र इजरायल के साथ शांति से रह सकें।

भारत ने मंगलवार को फिलिस्तीनी लोगों के साथ दीर्घकालिक संबंधों को एक बार फिर दोहराया। इसके साथ ही कहा कि इजरायल-हमास संघर्ष के कारण बड़े पैमाने पर नागरिकों की जान को नुकसान हो रहा है, यह अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा इस मानवीय संकट से निपटने के लिए सभी पक्षों को अत्यधिक जिम्मेदारी से काम करने की जरूरत है।

रुचिरा कंबोज ने हमास की ओर से बंधक बनाए गए सभी लोगों की बिना किसी शर्त के रिहाई का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हम अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के उन सभी प्रयासों का स्वागत करते हैं, जिससे संघर्ष रुके और फिलिस्तीन के लोगों को मानवीय सहायता दी जा सके। उन्होंने कहा, ‘हम आज एक ऐसे समय पर इकट्ठा हुए हैं जब मध्य पूर्व में चल रहे इजरायल-हमास संघर्ष के कारण सुरक्षा स्थिति बिगड़ रही है।’

भारत ने भेजी मदद

उन्होंने कहा, ‘बड़े पैमाने पर नागरिक जीवन, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की मौत हो रही है। यह एक खतरनाक मानवीय संकट है। यह स्पष्ट रूप से अस्वीकार्य है और हम नागरिकों की मौत की निंदा करते हैं।’ इसके अलावा उन्होंने भारत की ओर से भेजे गए मदद का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘हमने अपनी ओर से 70 टन मानवीय सामान भेजा है, जिसमें 16.5 टन दवा और चिकित्सा आपूर्ति शामिल है।’

भारत की आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस

इसके अलावा भारत ने तत्काल बिना शर्त बंधकों के रिहाई की मांग की है। कंबोज ने कहा कि भारत आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता का दृष्टिकोण रखता है। उन्होंने कहा, ‘मैं यह जोड़ना चाहूंगी कि संघर्ष की शुरुआत के बाद से पीएम मोदी और विदेश मंत्री क्षेत्र और उससे अलग के नेताओं के साथ संपर्क में रहे हैं। उन्होंने हर बार कहा है कि संघर्ष को रोकना महत्वपूर्ण है।’ हमास की ओर से 81 बंधकों को अब तक छोड़ा गया है। इजरायल -हमास युद्ध में गाजा के 15000 लोगों की मौत हो गई है।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending