Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

देश में कोरोना के मामलों में दर्ज की गई गिरवाट, बीते 24 घंटे में आए इतने केस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस के नए मामलों में कमी देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 36 हजार 83  नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो पिछले दिन की तुलना में 6.6 फीसदी कम हैं।

नए आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए हैं। अच्छी बात यह है कि एक दिन में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या इसके नए मरीजों से ज्यादा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते एक दिन में कोरोना के 37 हजार 927 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, अब तक कोरोना से देश में कुल 3 करोड़ 13 लाख 76 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं।

देश में फिलहाल कोरोना के 3 लाख 85 हजार 336 मरीजों का इलाज चल रहा है, जो कुल संक्रमितों का 1.20 फीसदी है। टीकाकरण की बात करें तो अभी तक देश में कोरोना वैक्सीन की रिकॉर्ड 54.38 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। दैनिक संक्रमण दर भी 1.88 फीसदी पर है और बीते 20 दिनों से यह 3 फीसदी से नीचे बना हुआ है।

नेशनल

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया देश के लिए काला धब्बा, कहा- उसे जनता से कोई सरोकार नहीं

Published

on

Loading

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को देश के लिए काला धब्बा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता से कोई सरोकार नहीं है, वो सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा, अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा आज की तारीख में कांग्रेस देश और लोगों के लिए काला धब्बा (Black Spot) बन चुकी है। कांग्रेस के नेता विदेशों में जाकर देश को गाली देते हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि यही इन लोगों का चाल, चरित्र और चेहरा है। इन लोगों पर भरोसा करना देश को खतरे में डालने के बराबर है। बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस हमेशा से ही देश के लोकतंत्र को बदनाम करती आई है। कांग्रेस कभी भी देश के लोगों के भले के बारे में नहीं सोच सकती। कांग्रेस के नेताओं ने वैश्विक मंच पर हमेशा से ही देश को अपमानित किया है, जो किसी भी मायने में उचित नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए काला धब्बा बन चुकी है।

बता दें कि गिरिराज सिंह बीजेपी (BJP) के प्रखर नेताओं में से एक हैं, जो किसी ना किसी मसले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। शायद ही ऐसा कोई मुद्दा हो, जिसे लेकर वो कांग्रेस को घेरने से चूकते हों। उनके द्वारा दिए गए बयान हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल, वो बेगूसराय से सांसद हैं। इस बार भी उन्हें इसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था, जहां से उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की। इस बार भी उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Continue Reading

Trending