Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

जघन्य हत्या के आरोपी मनोज साने का अहम खुलासा- सरस्वती ने खुदकुशी की

Published

on

Important disclosure of Manoj Sane

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे में लिव-इन पार्टनर 32 वर्षीय सरस्वती वैद्य की जघन्य हत्या के आरोपी मनोज साने ने अहम खुलासा किया है। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी मनोज ने बताया कि उसने सरस्वती की हत्या नहीं की है बल्कि उसने 3 जून को खुदकुशी कर ली थी। बता दें कि मनोज साने और सरस्वती बीते पांच सालों से लिन-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

लाश के टुकड़े किए, कुकर में उबाला

56 वर्षीय मनोज साने अपनी लिव-इन पार्टनर 32 वर्षीय सरस्वती वैद्य के साथ मीरा रोड के नया नगर क्षेत्र में स्थित गीता आकाशदीप बिल्डिंग में रहता था। आरोप है कि मनोज ने सरस्वती की पहले बेरहमी से हत्या की और फिर उसकी लाश के कई टुकड़े कर दिए। शव को ठिकाने लगाने के लिए उन टुकड़ों को कुकर में उबाला, फिर मिक्सी में पीसा।

इस जघन्य हत्याकांड का पता तब लगा जब मनोज पड़ोसियों को उसके फ्लैट से बदबू आने लगी। अजीब सी बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस मनोज साने के फ्लैट में घुसी तो दंग रह गई। कई बर्तनों में सरस्वती की लाश के टुकड़े रखे हुए थे। पुलिस ने फौरन मनोज को गिरफ्तार कर लिया।

सरस्वती ने सुसाइड किया

पुलिस द्वारा पूछताछ में मनोज ने बताया कि उसने सरस्वती की हत्या नहीं की, बल्कि उसने 3 जून को खुदकुशी कर ली थी। सरस्वती की मौत के बाद वह डर गया था कि उस पर उसकी हत्या का आरोप लगाया जाएगा, इसलिए उसने उसके शरीर को ठिकाने लगाने का फैसला किया।

मनोज ने पुलिस को बताया कि उसने उसके शरीर के टुकड़े किए और बदबू से बचने के लिए उन्हें प्रेशर कुकर में उबाला। उसने पुलिस को यह भी बताया कि इस घटना के बाद उसने भी खुदकुशी करने का फैसला लिया था।

मैं HIV+ हूं

मनोज ने पूछताछ में एक और अहम खुलासा किया है। सूत्रों के अनुसार, मनोज ने पुलिस को बताया है कि वह एचआईवी+ है। पुलिस उसके इस दावे की जांच कर रही है। पुलिस ये भी जांच करेगी कि क्या महिला भी इस वायरस से संक्रमित थी?

अन्य राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री

Published

on

Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins BJP

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।

‘ये सैनिकों का अपमान’

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending