Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मुंबई हवाईअड्डे से आईएम का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

Published

on

मुंबई हवाईअड्डे, आईएम का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, मुंबई में जुलाई 2011 में तिहरे बम धमाके

Loading

मुंबई हवाईअड्डे, आईएम का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, मुंबई में जुलाई 2011 में तिहरे बम धमाके

मुंबई| इंडियन मुजाहिद्दीन (आईएम) के एक संदिग्ध आतंकवादी को मुंबई हवाईअड्डे से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। आईएम के इस संदिग्ध को महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात की पुलिस कई मामलों में तलाश कर रही थी। इनमें मुंबई में जुलाई 2011 में हुए तिहरे बम धमाके का मामला भी शामिल है। पुलिस के विशेष महानिरीक्षक (एटीएस) निकेत कौशिक ने बताया कि पकड़े गए आईएम सदस्य की पहचान जैन उल आबदीन के रूप में की गई है। इसे महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधी दस्ते ने एक अभियान चलाकर छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया। मुंबई के दादर, ओपेरा हाऊस और झावेरी बाजार में 13 जुलाई 2011 को हुए बम विस्फोटों में 26 लोग मारे गए थे और 130 लोग घायल हुए थे।

Continue Reading

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending