Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

झारखण्ड

झारखंड में बड़े पैमाने पर आईएएस इधर से उधर, देखें लिस्ट

Published

on

Loading

रांची। चुनाव से पहले झारखंड में कई IAS अधिकारी इधर से उधर हो गए हैं। राज्य सरकार ने वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रधान सचिव वंदना डाडेल को मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया है. इसके साथ ही सात अन्य आइएएस अफसरों का तबादला किया है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. अधिसूचना के मुताबिक, चतरा के उपायुक्त अबु इमरान और जामताड़ा के उपायुक्त शशिभूषण मेहरा को हटा दिया गया है.

वंदना डाडेल प्रधान सचिव वन एवं पर्यावरण-अतिरिक्त प्रभार मंत्रिमंडल निगरानी

मनोज कुमार आयुक्त कोल्हान सचिव महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा

अबु इमरान उपायुक्त चतरा एमडी झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड प्रोक्योरमेंट कॉ लि, अप्र कार्यपालक निदेशक आरोग्य सोसाइटी

शशिभूषण मेहरा- उपायुक्त जामताड़ा अपर सचिव वित्त विभाग

कुमुद सहाय- अपर सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग उपायुक्त जामताड़ा

घोलप रमेश संयुक्त सचिव वित्त विभाग-उपायुक्त चतराकिरण

कुमारी पासी राज्य परियोजना निदेशक शिक्षा परियोजना-निदेशक पशुपालन

अदित्य रंजन- निदेशक पशुपालन-राज्य परियोजना निदेशक, शिक्षा परियोजना, अप्र निदेशक जेसीइआरटी

Continue Reading

झारखण्ड

रांची के मशहूर बिल्डर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, वजह का पता नहीं

Published

on

Loading

रांची। रांची के जाने माने बिल्डर नीरज सहाय ने गुरुवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित हिनू में घटी है। गुरुवार सुबह गोली की आवाज सुनकर परिजन तुरंत पहुंचे।

पुलिस के आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती काराया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नीरज सहाय रांची के मशहूर बिल्डर थे उन्होंने आत्महत्या क्यों कर ली इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है। घटना के संबंध में डोरंडा थाना प्रभारी आनंद किशोर ने बताया नीरज सहाय ने हिनू स्थित अपने आवास में खुद को गोली मारी। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे यह हादसा हुआ है।

आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। परिजनों से शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि कारोबार में नुकसान की वजह से वह तनाव में थे। डोरंडा थाना प्रभारी ने कहा कि फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

Continue Reading

Trending