Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

‘राहुल गांधी के हमशक्ल का नाम-पता सब बताऊंगा’, असम सीएम ने न्याय यात्रा पर लगाए थे आरोप

Published

on

assam cm himanta biswa sarma

Loading

गुवाहाटी। असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि वह जल्द ही राहुल गांधी के हमशक्ल का नाम-पता बताएंगे। सरमा ने बीते दिनों आरोप लगाया था कि असम में राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी के हमशक्ल का इस्तेमाल किया गया। अब जब उनसे उनके दावे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा है कि वह जल्द ही हमशक्ल के नाम-पते की जानकारी साझा करेंगे।

कुछ दिन में सारी जानकारी दूंगा

हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि ‘मैं ऐसे ही बातें नहीं बोलता हूं। हमशक्ल का नाम और कैसे ये सब किया गया, इसकी पूरी जानकारी दूंगा। बस कुछ दिन का इंतजार करिए।’ शनिवार को असम सीएम सोनितपुर जिले में थे, वहीं पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने ये बात कही। सरमा ने कहा ‘मैं रविवार को डिब्रूगढ़ में रहूंगा और अगले दिन गुवाहाटी जाऊंगा। एक बार जब मैं गुवाहाटी पहुंच जाऊंगा तो मैं हमशक्ल का नाम और पते की जानकारी दूंगा।’

कांग्रेस पर तीखा हमला बोला

राहुल गांधी द्वारा हिमंता बिस्व सरमा को सबसे ज्यादा भ्रष्ट सीएम बताया गया और उन्होंने दावा किया कि असम में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आएगी। अब हिमंता बिस्व सरमा ने कहा कि ‘उन्हें हराने के लिए सभी गांधी- सोनिया, प्रियंका और राहुल को आना होगा। प्रियंका गांधी के बेटे को भी आने दीजिए। वह (कांग्रेस) पहले ही आत्मसमर्पण कर चुके हैं।’

असम सीएम ने दावा किया कि ‘लोकसभा चुनाव में भाजपा राज्य में साढ़े 11 सीटें जीतेगा और हम कोशिश कर रहे हैं कि इसे 12 में कैसे बदला जाए। हम कांग्रेस को लेकर बिल्कुल चिंतित नहीं हैं।’ राज्य में 14 लोकसभा सीटें हैं, जिनमें से अभी नौ सीटों पर भाजपा का कब्जा है।

असम सीएम ने किया था ये दावा

राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने बीते गुरुवार को असम का चरण पूरा किया था। इसके बाद असम सीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे।

उन्होंने कहा था कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि असम में न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी की जगह उनके हमशक्ल का इस्तेमाल किया गया। बस से लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन करने के लिए राहुल गांधी के हमशक्ल का इस्तेमाल किया गया। सरमा ने ये भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी की यात्रा के दौरान असम के लोगों को भड़काने की कोशिश की गई।

Continue Reading

अन्य राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री

Published

on

Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins BJP

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।

‘ये सैनिकों का अपमान’

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending