Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

फ्लॉप फिल्मों की भी जिम्मेदारी मेरी, यह समय बदलाव स्वीकार करने का: अक्षय कुमार  

Published

on

Akshay Kumar sad

Loading

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की बैक टू बैक कई फिल्मे फ्लॉप हो रही हैं। इसी क्रम में उनकी हालिया रिलीज फिल्म सेल्फी का भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बहुत ही खराब है। एक्टर ने अब इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि जब उनकी फिल्मे काम नहीं कर रही है, तब समय इंतजार करने का है और बदलाव को स्वीकार करने का है।

फ्लॉप फिल्मों की भी ली रिस्पांसिबिलिटी

अक्षय कुमार की पिछली सुपरहिट फिल्म सूर्यवंशी थी। अक्षय ने फ्लॉप हुई फिल्मों की रिस्पांसिबिलिटी भी खुद पर ली है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है, ‘यह पहली बार नहीं हो रहा है। मेरे करियर में मैंने 16 फिल्में फ्लॉप दी है। एक बार तो मेरी 8 फिल्में लगातार फ्लॉप हुई थी। अब मेरी तीन से चार फिल्में लगातार फ्लॉप हुई है। मुझे लगता है यह मेरी गलतियों के कारण हुई है। दर्शक बदल गए हैं, आपको भी बदलना होगा।

अक्षय कुमार ने कहा आपको अपने आपको नए तरीके से ढालना होगा। आपको फिर से शुरू करना होगा क्योंकि दर्शक अब कुछ नया देखना चाहते हैं। यह एक अलार्म की तरह है। आपकी फिल्म नहीं चल रही है तो गलती आपकी है। मैं कोशिश कर रहा हूं। वही कर सकता हूं।

दर्शकों को ब्लेम नहीं करना चाहिए

अक्षय कुमार ने यह भी कहा, ‘अगर आपकी फिल्में नहीं चल रही है तो इसके लिए दर्शकों को ब्लेम नहीं करना चाहिए। किसी और को ब्लेम ना करें। दर्शकों को भी नहीं, यह मेरी गलती है। 100%।’

आपकी फिल्म ना चलें तो इसमें दर्शकों का कोई हाथ नहीं होता क्योंकि आपने इसे चुना होता है। आपने फिल्मों में सही चीजों का उपयोग नहीं किया है।’ बता दें कि अक्षय कुमार की रक्षाबंधन, सम्राट पृथ्वीराज और सेल्फी लगातार फ्लॉप हुई है।

Continue Reading

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending