Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

अरे! ये CO साहब तो फिर बना दिए गए सिपाही, जानें क्या है वजह  

Published

on

morphed picture of CM Yogi

Loading

लखनऊ। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बार फिर बड़ा एक्शन लेते हुए रिश्वत लेने के आरोपी CO (क्षेत्राधिकारी) को सिपाही बना दिया है। दरअसल, रामपुर सदर के तत्कालीन क्षेत्राधिकारी/उपाधीक्षक विद्या किशोर शर्मा को रिश्वत लेने के आरोप में उनके मूल पद पर प्रत्यावर्तित कर दिया गया है। इस बात की सूचना गृह विभाग की तरफ से ट्वीट कर दी गई है।

यह भी पढ़ें

उत्तर प्रदेश में 10 लाख से अधिक दिव्यांगजनों को मिल रही है पेंशन: सीएम योगी

एलन मस्क ने सभी डायरेक्टर्स को नौकरी से हटाया, खुद बने सीईओ

जानकारी मुताबिक सीओ विद्या किशोर शर्मा पर रामपुर में तैनाती के दौरान रिश्वत लेने का आरोप लगा था। जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने पर सीएम योगी द्वारा बड़ा एक्शन लिया गया है। उन्हें उनके मूल पद पर से हटा दिया गया है।

पहले विद्या किशोर शर्मा की नियुक्ति उप्र पुलिस में सिपाही के पद पर हुई थी, लेकिन बाद में प्रमोशन पाकर वे डिप्टी एसपी के पद पर तैनात हुए थे। बता दें कि लगभग एक वर्ष पहले विद्या किशोर शर्मा पर रिश्वत लेने के कई आरोप लगे थे। इतना ही नहीं सीएम योगी  की जनसभा से पहले रामपुर में एक महिला ने आत्मदाह की चेतावनी दी थी।

महिला का आरोप था कि कि स्वामी विवेकानंद अस्पताल के संचालक विनोद यादव और तत्कालीन इंस्पेक्टर गंज रामवीर यादव ने उसके साथ गैंगरेप किया, जिसमें पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद इस मामले में सीओ विद्या किशोर का 5 लाख की रिश्वत लेने का वीडियो सामने आया। जब मामले की जांच कराई गई तो सीओ पर लगे सारे आरोप सही पाए गए।

CO has been made a soldier again, CO news in UP, CO made a soldier again,

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending