Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

यूक्रेन पर जबरदस्त रूसी हमलों में 21 लोगों की मौत, खेरसन में कर्फ्यू जारी

Published

on

Heavy Russian attacks on Ukraine

Loading

मास्को/कीव। यूक्रेन पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या की कोशिश के आरोप लगाने के बाद रूस की सेना ने बुधवार को कीव से लेकर ओडेसा तक हमले तेज कर दिए। यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्र में रूसी सेना की कार्रवाई जारी है। यहां के लोगों ने गुरुवार सुबह भी धमाकों की आवाज सुनीं। यूक्रेन के क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन ने टेलीग्राम पर कहा कि कीव में सभी एयर डिफेंस सिस्टम काम कर रहे हैं और सेना लोगों को बचाने की पूरी कोशिश कर रही है।

इस बीच रूस की सेना ने खेरसन में जबरदस्त हमले किए। इन हमलों में 21 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 48 लोग घायल हुए हैं। खुद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इसकी जानकारी दी। यूक्रेनी अफसरों ने बताया कि रूस के हमलों में 12 लोग शहर में ही मारे गए, जबकि पास के गांवों में भी मृतकों की खोज जारी है। अब तक नौ के मारे जाने की पुष्टि हुई है। इन हमलों के बीच खेरसन में कर्फ्यू को जारी रखा गया।

रूस की तेल रिफाइनरी में लगी आग

इस बीच रूसी न्यूज एजेंसी तास ने दावा किया है कि यूक्रेनी ड्रोन्स के एक और हमले से दक्षिण रूस में तेल रिफाइनरी में आग लग गई। तास के मुताबिक, यूक्रेन की ओर से यह हमला इल्स्की रिफाइनरी के पास हुआ, जो कि काला सागर बंदरगाह के करीब नोवोरोसियस्क में मौजूद है।

एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से दावा किया कि तेल के बड़े भंडार में आग लगी है। हालांकि, इसके आगे की जानकारी नहीं दी गई। इससे पहले यूक्रेन के कथित हमले में रूस के क्रैस्नोदार क्षेत्र में एक ईंधन डिपो में आग लग गई थी। यह इलाका रूस और क्रीमिया को जोड़ने वाले पुल के काफी करीब था।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending