Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

हरियाणा: यमुना नदी में पिछले 6 दिनों में चार लोगों के शव मिले, दहशत का माहौल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। हरियाणा में यमुना नदी में लगातार 6 दिनों से शव मिल रहे हैं जिसकी वजह से वहां के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। शवों की पहचान के लिए यूपी, फरीदाबाद और दिल्ली के थानों में सूचना दे दी गई है लेकिन उसके बाद भी इनकी पहचान नहीं हो पाई है। घटना पलवल जिले के गांव बिल्लौचपुर गांव की है। गांव के पास ही यमुना नदी है। बीते 6 दिनों में यमुना नदी में अब तक 4 शव मिले चुके हैं जिनमे से एक ही की पहचान हो पाई है जो कि यूपी के गांव हसनपुर बागपत का रहने वाला था और उसके हाथ पैर कटे हुए थे।

जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव बिल्लौचपुर के पास यमुना नदी में पिछले 6 दिनों से लगातार अज्ञात शव मिल रहे हैं। एक दिन दो शव मिले जिनकी पहचान कराने के लिए पलवल के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया था। लेकिन 72 घंटे बाद भी उनकी पहचान नहीं हो पाई जिसके बाद पुलिस ने करुणामई संस्था के सहयोग से उनका अंतिम संस्कार करा दिया।

उसके बाद तीसरा शव मिला जिसके हाथ पैर कटे हुए थे। शख्स की पहचान जेब में रखे आधार कार्ड से की गई। उसकी पहचान बागपत के हसनपुर गांव में रहने वाले नरेंदर रूप में हुई है। यही नहीं उसके बाद फिर एक और शव उसी जगह से बरामद हुआ जहां से पहले तीन शव मिले थे। लेकिन इन शवों के पास से कुछ नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक जो भी शव मिले हैं यह सभी हत्या के मामले की तरफ इशारा कर रहे हैं। सभी के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं।

Continue Reading

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending