Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

PFI व SIMI से हो सकते हैं हलाल प्रमाणन कंपनियों के संबंध, अब STF भी करेगी जांच

Published

on

Halal certification companies

Loading

लखनऊ। हलाल प्रमाणित उत्पादों की बिक्री और आपूर्ति के मामले की जांच अब उप्र पुलिस के साथ ही स्पेशल टास्क फोर्स (STF) भी करेगी। विभिन्न राज्यों में हलाल प्रमाणित उत्पादों की आपूर्ति के साथ-साथ प्रतिबंधित आतंकी संगठन PFI (पापुलर फ्रंट आफ इंडिया), SIMI (स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट आफ इंडिया) व वहादत-ए-इस्लामी तथा अन्य कट्टरपंथी इस्लामिक संगठनों को टेरर फंडिंग की पड़ताल के लिए जांच का दायरा बढ़ाते हुए एसटीएफ को लगाया गया है।

STF जांच की शुरुआत उक्त कंपनियों, ड्रिस्ट्रीब्यूटरों और उत्पाद विक्रेताओं के बैंक खातों से करेगी। उत्तर प्रदेश में हलाल प्रमाणित उत्पादों की बिक्री को लेकर भाजपा के युवा मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में 17 नवंबर को एफआइआर दर्ज की थी।

हलाल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड चेन्नई, जमीयत उलेमा हिंद हलाल ट्रस्ट दिल्ली, हलाल काउंसिल आफ इंडिया मुंबई और जमीयत उलेमा मुंबई और अन्य अज्ञात कंपनियों के मालिकों और प्रबंधकों को पुलिस ने आरोपित बनाया है। जांच में आतंकवाद निरोधक दस्ता को भी लगाया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश

दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, परिवार संग किए रामलला के दर्शन

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन किए। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति मंदिर परिसर में करीब डेढ़ घंटे तक रहे। उन्होंने राम मंदिर निर्माण सहित पूरे परिसर को देखा। इस दो दिवसीय यात्रा में करीब 80 लोगों को समूह उनके साथ है।

उनकी अगवानी के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय पहले से मंदिर परिसर में थे। पूर्व राष्ट्रपति रामलला के दर्शन-पूजन के बाद कुबेर टीला भी गये और पक्षिराज जटायु की विशाल प्रतिमा के समक्ष श्रद्धापूर्वक नतमस्तक हुए। पूर्व राष्ट्रपति कोविंद शुक्रवार दोपहर बाद ही परिवारजनों के साथ रामनगरी पहुंच गए थे। पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह वंदे भारत ट्रेन से परिवार समेत अयोध्या पहुंचे। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से सभी जैन मंदिर पहुंचे। इसके बाद पूरे परिवार के साथ पूर्व राष्ट्रपति मां सरयू के तट पर दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। उन्होंने सरयू की आरती उतारी। फिर हनुमान जी के दरबार पहुंचकर दर्शन किये।

पत्रकारों से बातचीत में पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि सरयू आरती में भाग लेना अपने आप में एक दिव्य अनुभूति है। ऐसा लगता है कि हम 500 वर्ष पूर्व के कालखंड में पहुंच गये हैं। सरयू की कृपा और बहुत सारे कारणों से राम मंदिर का निर्माण संभव हो सका है। जैन मंदिर के व्यवस्थापक विजय कुमार जैन ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति की यह पूर्ण रूप से धार्मिक यात्रा है।

Continue Reading

Trending