Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

हैती के राष्ट्रपति की उनके आवास पर हत्या, अंतरिम प्रधानमंत्री ने की पुष्टि

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कैरेबियाई देश हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइस की उनके आवास पर बुधवार को हत्या कर दी गई। हमले में उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक हैती के अंतरिम प्रधानमंत्री ने घटना की पुष्टि की है। हालांकि, शुरुआती जानकारी अभी पोर्ट-ऑ-प्रिंस से बाहर आ रही है। इस बीच पत्रकार माइकल डीबर्ट ने एक विज्ञप्ति साझा की, जिसने पुष्टि की कि कैरेबियाई देश के राष्ट्रपति की हत्या उनके निजी निवास पर कमांडो के एक समूह द्वारा की गई।

देश के अंतरिम प्रधानमंत्री क्लाउड जोसेफ ने बुधवार को अपने एक बयान में कहा कि हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोसे की हत्या अज्ञात लोगों के एक समूह द्वारा उनके निजी आवास पर हमला करने के बाद कर दी गई।

अंतरिम प्रधानमंत्री ने बताया कि मोसे की पत्नी प्रथम महिला मार्टीन मोसे अस्पताल में भर्ती है, पीएम जोसेफ ने हमले की निंदा करते हुए इसे “घृणित, अमानवीय और बर्बर कृत्य” करार दिया। साथ ही यह भी कहा कि हैती की राष्ट्रीय पुलिस और अन्य अधिकारियों ने देशभर में स्थिति को नियंत्रण में रखा है।

 

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

कुवैत में संसद भंग, सभी कानून और संविधान के कुछ अनुच्छेद निलंबित

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कुवैत के अमीर शेख मिशाल ने संसद को भंग कर दिया है। अमीर ने शुक्रवार को सरकारी टीवी पर एक संबोधन में इसकी घोषणा की। इसके अलावा अमीर ने देश के सभी कानूनों के साथ संविधान के कुछ अनुच्छेदों को चार साल तक के लिए निलंबित कर दिया है। इस दौरान देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सभी पहलुओं का अध्ययन किया जाएगा। सरकारी टीवी के मुताबिक, इस दौरान नेशनल असेंबली की सभी शक्तियां अमीर और देश की कैबिनेट के पास होंगी।

एमीर ने सरकारी टीवी पर दिए अपने संबोधन में संसद भंग करने की घोषणा करते हुए कहा, “कुवैत हाल ही में बुरे वक्त से गुजर रहा है, जिसकी वजह से किंगडम को बचाने और देश के हितों को सुरक्षित करने के लिए कड़े फैसले लेने में झिझक या देरी करने के लिए कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ सालों में देश के कई डिपार्टमेंट्स में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। भ्रष्टाचार की वजह से देश का महौल खराब हो रहा है। अफसोस की बात ये है कि भ्रष्टाचार सुरक्षा और आर्थिक संस्थानों तक फैल गया है। साथ ही अमीर ने न्याय प्रणाली में भ्रष्टाचार होने की बात कही है।

कुवैत पिछले कुछ सालों से घरेलू राजनीतिक विवादों से घिरा रहा है। देश का वेल्फेयर सिस्टम इस संकट का एक प्रमुख मुद्दा रहा है और इसने सरकार को कर्ज लेने से रोका है। इसकी वजह से अपने तेल भंडार से भारी मुनाफे के बावजूद सरकारी खजाने में पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों को वेतन देने के लिए बहुत कम पैसे बचे हैं। कुवैत में भी दूसरे अरब देशों की तरह शेख वाली राजशाही सिस्टम है लेकिन यहां की विधायिका पड़ोसी देशों से ज्यादा पावरफुल मानी जाती है।

Continue Reading

Trending