Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

ज्ञानवापी, मथुरा और फिर ताजमहल; इनके टारगेट पर तीन हजार मस्जिदें: CM योगी के बयान पर बिफरे सपा सांसद

Published

on

SP MPs upset over CM Yogi's statement

Loading

लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान पर सपा सांसद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल योगी ने कहा था कि हमने यहां केवल तीन स्थल अयोध्या मथुरा काशी की बात की। इस पर सपा सांसद एसटी हसन ने कहा कि इनके निशाने पर तीन हजार मस्जिदें हैं। ये सिलसिला कहां जाकर रुकेगा। देश के अंदर अच्छा माहौल होना चाहिए।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के साथ ही काशी और मथुरा का जिक्र किया। योगी ने विधानसभा में बुधवार को इन तीनों स्थलों का एजेंडा सामने रखा। योगी ने कहा कि ऐसा पहली बार देखने को मिला कि लोक आस्था के लिए भी बहुसंख्यक समाज को गिड़गिड़ाना पड़ा। अब नंदी बाबा (काशी) ने कहा कि हम क्यों इंतजार करें। उन्होंने रात में बैरिकेडिंग तुड़वा दी।

हमने मांगे तीन स्थान

योगी ने कहा कि जिस तरह भगवान श्रीकृष्ण ने दुर्योधन से पाण्डवों के लिए पांच गांव मांगे थे, उसी तरह हमने यहां केवल तीन स्थल अयोध्या, मथुरा, काशी की बात की थी। योगी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि तब भी दुर्योधन ने कहा था कि सुई की नोक के बराबर जगह नहीं दूंगा तो महाभारत होना ही था। वोट बैंक के लिए हमारी संस्कृति व आस्था को रौंदने वाले आक्रांताओं का महिमामंडन किया गया, जिसे अब देश स्वीकार नहीं करेगा।

सपा ने साधा निशाना

योगी के इस बयान राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। सपा की ओर से इस पर प्रतिक्रिया आई है। सपा सांसद एसटी हसन ने कहा कि बाबरी मस्जिद का मसला सुप्रीम कोर्ट ने सुलझा दिया। अब ज्ञानवापी, मथुरा, ताजमहल, कुतुब मीनार है। तीन हजार मस्जिदें निशाने पर हैं। ये सिलसिला कहां जाकर रुकेगा।

वोटों के ध्रुवीकरण की कोशिश

सपा सांसद ने आगे कहा कि चुनाव सिर पर है। वोटों के ध्रुवीकरण की कोशिश की जा रही है। सरकार के पास बताने के लिए कुछ नहीं है। सभी लोग साथ रह रहे हैं। आज ये क्यों हो रहा है। क्या इन लोगों को एहसास नहीं कि इन चीजों से देश कितना कमजोर होगा। देश के अंदर अच्छा माहौल होना चाहिए।

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending