Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

अग्निपथ भर्ती को लेकर बिहार में जबर्दस्त बवाल, ट्रेन की बोगी में लगाई आग

Published

on

Loading

पटना। सेना में अग्निपथ भर्ती को लेकर बिहार के गोपालगंज में छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने गोरखपुर से पाटलिपुत्र जाने वाली ट्रेन नंबर 15080 गोरखपुर पाटलिपुत्र एक्सप्रेस को आग के हवाले कर दिया। छात्रों के आग लगाने की वजह से ट्रेन की एक बोगी धू-धू कर जलने लगी। यह ट्रेन सिधवलिया रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी।

गोरखपुर थावे छपरा रेलखंड पर गोरखपुर से पाटलिपुत्र को जाने वाली गोरखपुर पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही खड़ी हुई, वहां पहले से मौजूद सैकड़ों आंदोलनकारी प्रदर्शनकार कर रहे थे। अग्निपथ सेना बहाली को लेकर प्रदर्शन कर रहे ये प्रदर्शनकारी केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

train burn in bihar

बताया जाता है की इसी नारेबाजी के दौरान कुछ छात्र अचानक ट्रेन के बोगी में घुस गए और उस बोगी को आग के हवाले कर दिया। हालांकि घटना के दौरान कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ है।

छात्रों के हंगामा की वजह से यात्री पहले ही ट्रेन से बाहर निकल गए थे। इस घटना के बाद सिधवलिया रेलवे स्टेशन पर लोगों में भगदड़ मच गई है। स्थानीय लोग ट्रेन में लगी आग का वीडियो भी बनाने लगे।

बहरहाल, थावे छपरा रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है। आग की सूचना पर रेलवे विभाग के अधिकारी, स्थानीय पुलिस और सदर एसडडीपीओ संजीव कुमार मौके पर पहुँच गये है। दमकल की सहायता से आग पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा है।

छपरा जंक्शन पर जब रेल खड़ी थी उस वक्त स्टेशन परिसर में घुसकर प्रदर्शनकारियों ने रेल को आग के हलावे कर दिया। जानकरी मिली है इस हिंसक प्रदर्शन की शुरुआत बिहार के बक्सर से हुई और उसके बाद सहरसा, दरभंगा, समस्तीपुर समेत कई स्थानों पर रेल को रोक कर प्रदर्शन किया। कुल 4 रेलों को आग लगाई गई लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending