Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बयान पर राज्यपाल की सफाई- मराठियों को आहत करने की कोई मंशा नहीं

Published

on

Loading

मुंबई। मराठियों के बारे में विवादित बयान देकर चौतरफा घिरे महाराष्ट्र राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा उनकी ऐसी कोई मंशा नहीं थी, जो मराठियों को आहत करे। उनके बयान को लेकर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल, महाराष्ट्र के महामहिम और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का राजस्थानी समाज के बीच एक कार्यक्रम के दौरान अपने भाषण में कहा था- आप मुंबई को भारत की वित्तीय राजधानी कहते हैं लेकिन, अगर आप गुजराती और मारवाडियों को हटा दें तो मुंबई पर वित्तीय राजधानी वाला टैग बरकरार नहीं रहेगा।

राज्यपाल की सफाई

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनका इरादा मराठियों को कम आंकने का नहीं था। राज्यपाल कार्यालय की तरफ से बयान आया, “मैंने केवल गुजरातियों और राजस्थानियों द्वारा किए गए योगदान पर बात की। मराठी लोगों ने मेहनत करके महाराष्ट्र का निर्माण किया, इसी वजह से आज कई मराठी उद्यमी मशहूर हैं।

उनके बयान पर राज ठाकरे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कहा कि आप मूर्ख किसे समझ रहे हैं। आप राज्यपाल हैं तो आपका कोई अनादर नहीं करेगा लेकिन, मराठियों का इतिहास जाने बगैर इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए।

मराठी बनाम गुजराती विवाद

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बयान के बाद सूबे में मराठी बनाम गुजराती विवाद को जन्म दे दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रदेश के शीर्ष नेताओं ने दावा किया कि यह “स्थानीय लोगों का अपमान” था। पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और अन्य द्वारा राज्यपाल पर “मराठियों की भावनाओं को आहत करने” का आरोप लगाया गया है।

Continue Reading

नेशनल

केदारनाथ में क्रैश होने से बाल-बाल बचा हेलीकॉप्टर, देखें वीडियो

Published

on

Loading

देहरादून। केदारनाथ धाम में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां यात्रियों को केदारनाथ धाम ले जा रहा हेलीकॉप्टर लैंड होने से पहले हवामें जोर जोर से लहराने लगा। तभी हेलीपैड पर मौजूद लोग हेलीकॉप्टर क्रैश होने की संभावना के चलते इधर उधर भागने लगे। हालांकि गनीमत रही कि पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए किसी तरह हेलीपैड से दूर ले जाकर हेलीकॉप्टर को लैंड कर लिया।


जानकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर में 5 यात्री सवार थे। रुद्रप्रयाग के आपदा प्रबंधन अधिकारी ने जानकारी दी है कि हेलीकॉप्टर सिरसी हेलीपैड से 5 यात्रियों को लेकर केदारनाथ धाम जा रहा था। इसी दौरान केंट्रेल एविएशन कंपनी के एक हेलीकॉप्टर में अचानक तकनीकी दिक्कत सामने आ गई। इसके बाद करीब 7:05 बजे हेलीकॉप्टर को केदारनाथ धाम के हेलीपैड से करीब 100 मीटर पहले इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

Continue Reading

Trending