Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

विकिपीडिया पर सरकार सख्त, लिखी थी अर्शदीप सिंह के खालिस्तानी लिंक की बात

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह के विकिपीडिया पेज में बदलाव कर उनके खालिस्तान से लिंक वाली बात लिखने को लेकर भारत सरकार सख्त हो गई है। आईटी मिनिस्ट्री की ओर से विकिपीडिया के अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है। यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ऑनलाइन इनसाइक्लोपीडिया के तौर पर जाना जाता है, जिसमें दुनिया भर के लोग योगदान देते हैं और अपने पास मौजूद जानकारी को उसमें ऐड करते रहते हैं।

मंत्रालय की ओर से विकिपीडिया के भारत में तैनात अधिकारियों को समन जारी किया गया है और पूछा गया है कि आखिर यह कैसे हो गया। अधिकारी ने कहा कि विकिपीडिया से यह पूछा गया है कि ऐसा कैसे हो गया और भविष्य में इसे रोकने के लिए उसका क्या प्लान है।

अधिकारी ने कहा कि सरकार ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। यही नहीं कहा यह भी जा रहा है कि सरकार की ओर से विकिपीडिया को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया जा सकता है। फिलहाल विकिपीडिया की ओर से इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

बता दें कि अमेरिकी नॉन-प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन विकिमीडिया की ही शाखा है, जो दुनिया भर में तमाम विषयों पर जानकारी देने के लिए चर्चित है। विकिपीडिया सूचना का ऐसा ओपन सोर्स है, जिसमें कोई भी जानकारी साझा कर सकता है और समय-समय पर संबंधित पेज को अपडेट भी किया जा सकता है।

पहले भी लग चुकी है विकिपीडिया को फटकार

इससे पहले 2020 में भी केंद्र सरकार ने विकिपीडियो को सख्त भाषा में एक नोटिस भेजा था और भारत के नक्शे को गलत तरीके से दिखाने पर ऐतराज जताया था। तब विकिपीडिया पर जो भारत का नक्शा था, उसमें अक्साई चिन को चीन का हिस्सा बताया गया था, जबकि वह आधिकारिक तौर पर भारत का हिस्सा है और चीन ने उस पर अवैध कब्जा जमा रखा है।

अर्शदीप सिंह के पेज में पाकिस्तान से हुआ बदलाव

इस बीच यह जानकारी सामने आई है कि अर्शदीप सिंह के विकिपीडिया पेज को पाकिस्तान से चेंज किया गया था। पाकिस्तान के पंजाब सूबे के मुरी कस्बे से किसी शख्स ने इसमें बदलाव किया था।

बता दें कि अर्शदीप सिंह के विकिपीडिया में बदलाव करते हुए उनका देश भारत की बजाय खालिस्तान पंजाब में लिख दिया गया था। इसके अलावा भी कई जगहों पर उनके परिचय के साथ इंडिया की बजाय खालिस्तान लिख दिया गया था। इस पर बवाल मच गया था और लोग सरकार से सख्त ऐक्शन की मांग कर रहे थे।

Continue Reading

नेशनल

केजरीवाल का पीएम मोदी पर हमला, कहा- चुनाव जीते तो पहले योगी जी को निपटाएंगे, फिर अमित शाह को पीएम बनाएंगे

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जेल से बाहर आने के बाद आज कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में पूजा कर आर्शीवाद लिया। उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे। इसके बाद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के हेडक्वार्टर पहुंचे। पार्टी मुख्यालय में उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि आप सब लोगों के बीच वापस लौट कर मुझे बेहद ख़ुशी हो रही है। हमें मिलकर अपने देश को तानाशाही से बचाना है, मैं अपनी पूरी ताक़त से लड़ूँगा, मुझे देश के 140 करोड़ लोगों का समर्थन चाहिए.।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि वो भ्रष्टाचार से लड़ रहे हैं लेकिन देश के सबसे बड़े चोर उचक्कों को उन्होंने अपनी पार्टी में शामिल कर लिया। उन्होंने ऐसे लोगों के सारे ईडी-सीबीआई के मामले खत्म कर दिए। मैं पीएम मोदी से कहना चाहता हूं कि अगर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ना चाहते हैं तो केजरीवाल से सीखिए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी द्वारा एक बेहद खतरनाक मिशन चालू किया गया है। देश को ये समझने की जरूरत है। पीएम मोदी देश के सारे नेताओं को खत्म करना चाहते हैं। वो वन नेशन, वन लीडर चाहते हैं।

ये जितने विपक्ष के नेता हैं उन्हें जेल भेजेंगे। अगर वे यह चुनाव जीत गए तो थोड़े दिन के बाद ममता दीदी, तेजस्वी यादव, स्टालिन साहब, पिनाराई विजयन, उद्धव ठाकरे जेल के अंदर होंगे। जितने भी विपक्ष के नेता हैं जेल में होंगे. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं भाजपा से पूछता हूं कि आपका PM कौन होगा? मोदी जी अगले वर्ष 75 साल के हो रहे हैं। भाजपा के अंदर 2014 में मोदी जी ने खुद नियम बनाए थे कि बीजेपी में जो भी 75 साल का होगा उसे रियाटर कर दिया जाएगा। अब मोदी जी रिटायर होने वाले हैं।

उन्होंने कहा, मैं बीजेपी से पूछना चाहता हूं कि आपका प्रधानमंत्री का दावेदार कौन हैं। उन्होंने कहा कि अगर इनकी सरकार बनी तो पहले अगले दो महीने में ये योगीजी को निपटाएंगे, उसके बाद मोदीजी के सबसे खास अमित शाहजी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि मोदीजी अपने लिए नहीं, अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं।

-केजरीवाल ने कहा कि आप (बीजेपी) कुछ काम न करो और आम आदमी पार्टी को कुचल दो ये जनतंत्र नहीं हैं। 75 साल में इस तरह किसी भी पार्टी के नेताओं को प्रताड़ित नहीं किया गया, जितना AAP को किया गया। पीएम मोदी कहते हैं कि हम भ्रष्टाचार से लड़ रहा हूं। उन्होंने अपनी पार्टी में भ्रष्टाचारियों को शामिल कर लिया है। किसी को डिप्टी सीएन बना देते हैं औऱ मंत्री बना देते हैं। उन्होंने कहा कि अगर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना है तो हमसे सीखें। पंजाब के अंदर हमारे मंत्री ने पैसे मांगे, किसी को नहीं पता था लेकिन हमने उसके खिलाफ एक्शन लिया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को गिरफ्तार कर उन्होंने मैसेज दिया कि अगर मैं केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकता हूं तो किसी को भी अरेस्ट कर सकता हूं।

 

Continue Reading

Trending