Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दिल्ली में दोस्ती, राज्यों में कुश्ती; बनने से पहले ही टूट रहा घमंडिया गठबंधन: CM शिवराज

Published

on

CM shivraj singh chauhan

Loading

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि घमंडिया गठबंधन की हालत यह है कि दिल्ली में दोस्ती और राज्यों में कुश्ती कर रहे है। ये घमंडिया गठबंधन है इनमें न लोगों के विचार एक हैं और न ही दिल एक है। केवल मोदी जी की लोकप्रियता से घबराकर ये बेमेल गठबंधन बना था जो बनने से पहले ही टूट रहा है। इस इंडी गठबंधन ने मध्यप्रदेश में रैली तय की थी उसे कमलनाथ ने कैन्सल करवा दी और घुसने से भी मना कर दिया।

इंडी गठबंधन के घमंडिया लोग पूरी तरह बिखर गए

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस दिन से यह गठबंधन बना है यह अजीब गठबंधन है दिल्ली में दोस्ती और राज्यों में कुश्ती ऐसा कहीं होता है क्या? जिस तरह का बयान सपा नेता अखिलेश यादव का आया है, उससे यह साफ़ हो चुका है कि इंडी गठबंधन बनने से पहले ही टूट गया है। इसका कोई भविष्य ही नहीं है ये घमंडिया लोग पूरी तरह बिखर गए है ।

गठबंधन में ऐसे नजारे सामने आ रहे हैं कि लोग देख कर आश्चर्य हैं

CM चौहान ने कहा कि अभी-अभी जो कल अखिलेश यादव ने कहा है कि कांग्रेस ने उन्हें और सपा को एक साल तक धोखे में रखा बातें करते रहे और बाद में धोखा दे दिया। उनके कार्यकर्ता रातभर जागे, उन्हें बैठाया और उन्होंने चिरकुट जैसे जिन शब्दों का प्रयोग किया है इससे अखिलेश यादव के  मन की स्तिथि समझी जा सकती है कि कांग्रेस ने उन्हें कितना धोखा दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस आपस में भी धोखा दे रही है। मप्र में कांग्रेस लड़ रही है, सपा लड़ रही है, आप भी बाहें चढ़ाकर सामने खड़ी है ये आपस में लड़ रहे है ये काहे का गठबंधन है। उन्होंने कहा कि आश्चर्य के साथ जनता इस गठबंधन को देख रही है कि जब आज ही इस गठबंधन की यह स्थिति है, ये आपस में लड़ रहे हैं तो इनके हाथों में देश और प्रदेश का भविष्य कैसे होगा।

कुछ टिकट दिग्विजय सिंह- कुछ कमलनाथ के बाकी मलते रह गए हाथ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस की भी कल सूची जारी हुई है, कुछ टिकट कमलनाथ जी तो कुछ टिकट दिग्विजय सिंह जी ले गए। बाकी कांग्रेस के नेता हाथ मलते रह गए। कांग्रेस में अब आपस में ही लड़ाई मची हुई है। विरोध हो रहा है, पुतले जल रहे हैं। एक अपने पुत्र को स्थापित कर रहा है तो दूसरा अपने पुत्र को स्थापित कर रहा है।

प्रादेशिक

इंडिगो के विमान को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Published

on

Loading

चेन्नई। चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 को शनिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद इसकी मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट 6E 5314 ने चेन्नई से सुबह करीब सात बजे उड़ान भरी थी। यह सुबह करीब पौने नौ बजे मुंबई हवाईअड्डे पर उतरी। हवाईअड्डे के अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए। सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारा। फिलहाल, पूरे विमान की तलाशी ली जा रही है।

एयरलाइंस कंपनी ने एक बयान में कहा, “चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 को बम की धमकी मिली थी। मुंबई में उतरने के बाद, चालक दल ने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सुरक्षा एजेंसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराया।

इंडिगो ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि सभी यात्री विमान से सुरक्षित उतर गए हैं. विमान की अभी जांच चल रही है। सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को वापस टर्मिनल क्षेत्र में ले जाया जाएगा।

आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली से बनारस जाने वाली फ्लाइट को इसी तरह की धमकी मिली थी। दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था।

Continue Reading

Trending