Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी चेन्नमानेनी राजेश्वर राव का निधन

Published

on

वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी चेन्नमानेनी राजेश्वर राव का निधन

Loading

वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी चेन्नमानेनी राजेश्वर राव का निधन

हैदराबाद| वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पूर्व नेता चेन्नमानेनी राजेश्वर राव का लंबी बीमारी के बाद यहां सोमवार को निधन हो गया। वह 93 साल के थे। राव के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उन्होंने सोमवार तड़के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है।

राव अविभाजित आंध्र प्रदेश विधानसभा में करीमनगर जिले से पांच बार सदस्य रह चुके थे। वह भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय रहे और हैदराबाद के निजाम के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष में भी शामिल रहे थे।

माकपा की केंद्रीय परिषद के पूर्व सदस्य राव पहली बार 1976 में सिरसिला निर्वाचन क्षेत्र से आंध प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए थे। वह 1978, 1985 और 1994 में दोबारा इसी निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए थे।

पांच दशकों से अधिक समय तक कम्युनिस्ट आंदोलन से जुड़े रहने के बाद वह 1999 में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) में शामिल हो गए थे, लेकिन तब वह सिरसिला निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव हार गए थे। 2004 के चुनाव में वह तेदेपा की टिकट पर जीत गए थे।

पृथक तेलंगाना राज्य का आंदोलन तेज होने पर वह तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) में शामिल हो गए थे, लेकिन बाद में उन्होंने सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया। उनके बेटे चेन्नमानेनी रमेश तेलंगाना विधानसभा के सदस्य हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव व आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और विभिन्न दलों के नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending