Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IPL

पूर्व क्रिकेटरों ने चुनी IPL की ऑल-टाइम प्लेइंग XI , इस खिलाड़ी को चुना कप्तान

Published

on

all-time IPL playing XI

Loading

नई दिल्ली। IPL 2023 के लिए टीमों के साथ साथ फैंस ने भी तैयारी शुरु कर दी है। इस साल इस टी20 लीग का 16वां सीजन खेला जाएगा। टूर्नामेंट शुरु होने से पहले ही एक नई बहस छिड़ गई है। कुछ पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने मिलकर आईपीएल की ऑल-टाइम प्लेइंग इलेवन बनाई है।

इसमें विराट कोहली, एमएस धोनी, रोहित शर्मा, एबी डिविलियर्स जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। जब टीम का कप्तान चुनने की बात आई, तो सभी एक्सपर्ट्स की राय अलग हो गई।

पूर्व खिलाड़ियों के बीच वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा और महान खिलाड़ी एमएस धोनी को लेकर चर्चा हुई। दरअसल, प्रज्ञान ओझा, रॉबिन उथप्पा, आकाश चोपड़ा, सुरेश रैना, आरपी सिंह, पार्थिव पटेल जैसे पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने Jio Cinema के एक शो में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने ऑल-टाइम XI चुनने के लिए खिलाड़ियों का चुनाव किया।

एमएस धोनी की जगह रोहित को माना कप्तान

ऑल-टाइम XI टीम के कप्तान के मामले में प्रज्ञान ओझा ने एमएस धोनी की जगह रोहित शर्मा को चुना। उनका मानना है कि रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स की अपेक्षा ज्यादा बार खिताब जीता है। ओझा ने कहा, 15 साल में पांच खिताब जीतना कोई मामूली उपलब्धि नहीं है।

प्रज्ञान ओझा ने यह भी कहा यदि आप उनकी तुलना करने की कोशिश कर रहे हैं, तो वे काफी समान हैं। वे दोनों गेंदबाजों के कप्तान हैं। मैं केवल खिताब से जा रहा हूं क्योंकि इस तुलना में, शर्मा के पास एमएसडी की तुलना में अधिक खिताब हैं।

ऑल-टाइम XI- विराट कोहली, क्रिस गेल, सुरेश रैना, एबी डिविलियर्स, रोहित शर्मा, एमएस धोनी, ड्वेन ब्रावो, हरभजन सिंह, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा।

Continue Reading

IPL

मिचेल स्टार्क पर हुई पैसों की छप्पर फाड़ बारिश, बने IPL इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर

Published

on

Mitchell Starc Price in IPL 2024

Loading

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास (IPL) के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24 करोड़ 75 लाख रुपये में मिचेल स्टार्क को अपने खेमे में शामिल कर लिया। आईपीएल 2024 ऑक्शन में जब मिचेल का नाम आया तो सबसे पहले दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस ने बोली की शुरुआत की।

दोनों के पर्स में 11 करोड़ रुपये बचे हुए थे। इसके बाद 10 करोड़ पर दिल्ली कैपिटल्स ने मिचेल को खरीदने से हाथ पीछे कर लिए। फिर ऑक्शन में नई एंट्री हुई केकेआर की।

10.25 करोड़ रुपये की केकेआर ने मिचेल पर पहली बोली लगाई। केकेआर (KKR) की एंट्री देख मुंबई इंडियंस ने भी अपने आप को किनारे कर लिया। फिर गुजरात टाइटंस की एंट्री हुई और केकेआर के साथ उनकी जोरदार जंग देखने को मिली। ये जंग बढ़ती गई और अंत में केकेआर ने बाजी मारते हुए मिचेल को 24 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीद लिया।

बता दें कि मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) को आईपीएल 2014 ऑक्शन में आरसीबी ने 8,88,00 डॉलर में खरीदा था। साल 2014 और साल 2015 में आरसीबी के लिए मिचेल खेले थे। इसके बाद आईपीएल 2016 में आईपीएल सीजन में चोट लगने के चलते वह खेल नहीं पाए और फिर आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया था।

इसके बाद से मिचेल ने आईपीएल में हिस्सा नहीं लिया। मिचेल ने आईपीएल से आगे हमेशा देश को चुना। साल 2018 में केकेआर ने 1.8 मिलियन डॉलर में मिचेल को खरीदा था, लेकिन स्टार्क ने आईपीएल खेलने से मना कर दिया था। साल 2019 आईपीएल में चोट के कारण मिचेल ने आईपीएल छोड़ दिया था। मिचेल के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 27 मैच खेलते हुए 34 विकेट लिए हैं।

मिचेल स्टार्क बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर

बता दें कि आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर के मामले में मिचेल स्टार्क ने पैट कमिंस को पीछे छोड़ दिया। पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर उन्हें अपने खेमे में शामिल किया।

Continue Reading

Trending