Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

कानपुर के कोचिंग में लगी आग, हादसे में कोई हताहत नहीं

Published

on

कानपुर

Loading

लखनऊ। कानपुर के बर्रा बाईपास के पास संचालित हो रही कोचिंग के बेसमेंट में आज गुरुवार सुबह आग लग गई। जिस समय वहां आग लगी, उस समय बेसमेंट के तीसरे फ्लोर पर 70 से ज्यादा बच्चे कोचिंग पढ़ रहे थे। इस दौरान कई बच्चे पीछे के रास्ते तो कई बच्चों से छज्जे से कूदकर अपनी जान बचाई।

गनीमत रही कि कोई भी बच्चा इस हादसे में हताहत नहीं हुआ है। आग लगने की खबर पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर प्रशासन की टीम पहुंच गई है। फायर ब्रिगेट की छह गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें

उप्र पुलिस में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, इस कोटे से होगी भर्ती

अयोध्यावासियों से मुख्यमंत्री योगी का आह्वान, इस दीपोत्सव हर घर दीप जले

मिली जानकारी के अनुसार कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र स्थित सचान चौराहे में रहने वाले विवेक सचान की तीन मंजिला इमारत है। बिल्डिंग के बेसमेंट में सुमित मिश्रा की बाइक एसेसीरीज का गोदाम था। इसके साथ ही बेसमेंट में डायगोस्टिक सेंटर है। वहीं तीसरी मंजिल पर कोचिंग चलती है। तीसरी मंजिल पर छात्र कोचिंग पढ़ रहे थे। बेसमेंट में अचानक किन्ही वजह से आग लग गई। आग बेसमेंट से होते हुए दूसरी मंजिल तक पहुंच गई। आग का गहरा काला धुंआ तीसरी मंजिल तक पहुंच गया।

कोचिंग पढ़ रहे छात्रों में चीख-पुकार मच गई। कुछ छात्र किसी तरह से जान बचाकर बिल्डिंग से नीचे उतर आए। लेकिन बड़ी संख्या में छात्र तीसरी मंजिल पर फंस गए। स्थानीय लोगों ने आग की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को देदी। मौके पर पांच दमकल की गाडियां पहुंची, डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending