Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

गोभी की सब्जी खाने के बाद तबीयत बिगड़ी, 2 की मौत

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के फरुर्खाबाद जिले में आलू और फूलगोभी से बनी डिश खाने से कथित तौर पर दो लोगों की मौत हो गई। पीड़ितों की पहचान इरशाद (45) और उनके बेटे लल्ला (छह) के रूप में हुई है। परिवार के तीन सदस्यों की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना शनिवार देर रात राजेपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गढ़िया गांव में हुई। इरशाद और उनके परिवार ने रात का खाना खाया जिसमें फूलगोभी और आलू की डिश शामिल थी। करीब आधे घंटे के बाद परिजन उल्टी करने लगे।

इरशाद, माजिद, बेटियों मजीदा और साजिदा को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सबसे छोटे बेटे लल्ला को भी अस्पताल ले जाया गया।अस्पताल में इरशाद और लल्ला को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि साजिदा, मजीदा और माजिद की हालत नाजुक बताई जा रही है।

उनकी पत्नी और उनकी सबसे छोटी बेटी ने सब्जी नहीं खाया था। जिससे वे ठीक है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह संभव है कि सब्जी में कीटनाशक हो और पकाने से पहले उसे ठीक से धोया न गया हो।

Continue Reading

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: विधायक हजारीलाल दांगी के पोते ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, LLB की कर रहा था पढ़ाई

Published

on

Loading

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में खिलचीपुर से भाजपा विधायक हजारीलाल दांगी के पोते विजय दांगी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को उसके पास से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट के अनुसार उसका अपने दोस्त से विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसने ये कदम उठाया है।

मृतक का नाम विजय बताया जा रहा है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि ‘मैं अपनी मर्जी से मर रहा हूं घरवालों को परेशान ना करें’, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतक विजय की उम्र 19 साल बताई जा रही है।

मृतक विजय इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। सुसाइड के पीछे दोस्ती का कारण सामने आ रहा है। पुलिस के मुताबिक शव को सोमवार रात को ही पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद विजय का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। यहां विधायक के रिश्तेदार भी पहुंच चुके हैं। विजय के परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है, उन्हे समझ ही नहीं आ रहा उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। विजय ने अपने सुसाइड नोट में घर वालों से माफी मांगी है। विजय का एक बड़ा भाई और है जो एमबीए की पढ़ाई कर रहा है।

Continue Reading

Trending