Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

फरमानी नाज का पलटवार, कहा- जब पति ने बिना तलाक छोड़ दिया तब कोई नहीं आया

Published

on

Loading

नई दिल्ली। हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर ‘हर हर शंभू’ के गाने को लेकर चर्चा में आईं इंडियन आइडल फेम फरमानी नाज ने उन मुस्लिम उलेमा पर पलटवार किया है जिन्होंने कहा कि फरमानी नाज को गाना नहीं चाहिए। फरमानी नाज ने कहा कि उनके पति ने बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली, मैं बच्चे का पेट पालने के लिए गाना गाती हूं। आज लड़कियां आत्मनिर्भर होकर समाज में जी रही हैं, वे अपने टैलेंट के दम पर आगे बढ़ रही हैं।

गाने पर भड़क गए थे देवबंद के उलेमा 

दरअसल, फेमस यूट्यूब सिंगर फरमानी नाज ने हाल ही में अपने दर्शकों के लिए शिव भजन ‘हर हर शंभू’ गाया था। बाद में इसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। देवबंद के उलेमा इस पर भड़क गए। मुस्लिम संगठन ने गायक के ‘हर हर शंभू’ गाने को ‘इस्लाम के खिलाफ’ बताया। अब इसी पर फरमानी नाज का जवाब आया है।

फरमानी नाज ने दिया करारा जवाब

फरमानी नाज ने बताया कि उन्हें किसी ने घर आकर गाने से नहीं रोका है। बस कुछ लोग सोशल मीडिया पर इस तरह के कमेंट कर देते हैं। मैं अपने हुनर के बल पर गाने गाकर आगे बढ़ रही हूं। कभी किसी धर्म का अपमान नहीं किया। नाज ने कहा शादी के बाद एक बेटा हुआ। बेटे को बीमारी थी, इसके बाद पति और ससुराल वालों ने छोड़ दिया। मुझे बिना तलाक दिए पति ने दूसरी शादी कर ली। इस पर कभी किसी ने मेरा दुख नहीं समझा।

‘कलाकार का कोई धर्म नहीं होता’

उन्होंने कहा कि इसमें किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। लोग मेरे गानों को पसंद कर रहे हैं। बच्चे के भविष्य के लिए कर रही हूं। सरकार कोई ऐसा कदम उठाए कि जो मेरे साथ हुआ है वो किसी और के साथ नहीं हो। एक कलाकार का कोई धर्म नहीं होता है। उन्होंने कहा कि वह सभी प्रकार की धुनों को आवाज देने की कोशिश करती हैं।

कांवड़ यात्रा के दौरान ‘हर हर शंभू’ भजन गाया

बता दें कि फरमानी नाज 2020 में सिंगिंग शो में दिखाई दी थीं। अब, वह सोशल मीडिया पर फैंस और फॉलोअर्स के बीच लोकप्रिय हैं। हाल ही में फरमानी ने कांवड़ यात्रा के दौरान ‘हर हर शंभू’ भजन गाया। इस पर देवबंदी उलेमा ने नसीहत देते हुए कहा है कि इस्लाम में किसी भी तरह का गाना नहीं गाना चाहिए, ये इस्लाम के खिलाफ है। देवबंद स्थित मौलवी मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि शरिया कानून के तहत गाने की इजाजत नहीं है।

उलेमा ने यह भी कहा था कि ‘कोई भी गाना’ गाना ‘हराम’ है या इस्लाम में मना है। उन्होंने कहा कि खासकर खुद को मुस्लिम मानने वाली महिला को ऐसे गाने गाने से दूर रहना चाहिए। हालांकि फरमानी ने कहा कि वे एक कलाकार हैं और उन्हें हर तरह के गीत गाने पड़ते हैं।

कौन हैं सिंगर फरमानी नाज

फरमानी नाज अपने गृह जिले मुजफ्फरनगर की एक जानी-मानी गायिका हैं। उनकी लोकप्रियता उनके गृहनगर तक ही सीमित नहीं है, उनके यूट्यूब पर लाखों की संख्या में फैन हैं। वे इंडियन आइडल सीजन 12 में दिखाई दी थीं। इंडियन आइडल में उनकी भागीदारी ने उन्हें अपने गांव और अपने प्रशंसकों के बीच स्टार का दर्जा दिलाया। बेटे के जन्म के बाद फरमानी के पति ने उन्हें छोड़ दिया और दूसरी शादी कर ली। फरमानी का बेटा बीमार रहता है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सनकी शख्स ने मां-पत्नी समेत तीन बच्चों को बेरहमी से मार डाला, फिर खुद को गोली से उड़ाया

Published

on

Loading

सीतापुर। यूपी के सीतापुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सिरफिरे शख्स ने एक खौफनाक घटना को अंजाम दे डाला। उसने अपनी मां-पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने तीन मासूम बच्चों को छत से नीचे फेंक दिया। बाद में खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वहीं इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। एक ही घर के 6 लोगों की लाश देखकर हर कोई सन्न है। फिलहाल पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इस वारदात की वजह अभी सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार में आपकी कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया था। सिरफिरे युवक का नाम अनुराग है और उसके पिता की मौत हो चुकी है।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, अनुराग सिंह अपनी मां सावित्री देवी के साथ गांव में रहता था। परिवार में पत्नी प्रियंका सिंह, बेटी आश्वी, आरना और बेटे आदविक थे, जो लखनऊ में रहते थे। फिलहाल पत्नी प्रियंका अपने तीनों बच्चों के साथ शुक्रवार को ही गांव आई थी और इस दौरान अनुराग की घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इस विवाद के बाद अनुराग ने मां और पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में बच्चों को छत से फेंककर मारा डाला। दो बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, तीसरे बच्चे आदविक ने ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस अधिकारी दिनेश शुक्ल पुलिस बल के साथ मौके पर जांच पड़ताल कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर सुबह 9 बजे एसपी चक्रेश मिश्र भी पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल से 315 बोर के दो खोखे बरामद हुए हैं, लेकिन कोई असलहा नहीं बरामद हुआ है। पुलिस को जानकारी मिली है कि अनुराग शराब का आदी था।

Continue Reading

Trending