Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मगहर महोत्सव में जादूगर राकेश श्रीवास्तव ने राम से राष्ट्र की रोचक प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोहा

Published

on

Loading

मगहर। प्रदेश के मशहूर जादूगर राकेश श्रीवास्तव ने आज मगहर महोत्सव मंच पर अपनी राम से राष्ट्र की रोचक प्रस्तुति से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। जादूगर राकेश ने अपनी प्रथम प्रस्तुति में ही जादू के जरिए बहुत ही भक्तिपूर्ण मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी की झांकी प्रस्तुत कर पूरा पांडाल राममय कर दिया। लोग जय श्री राम के नारे लगाने लगे।

इसके बाद जादूगर राकेश ने एक मंदिर नुमा बक्से में लड़की को बंद कर चारों तरफ से 12 तलवारें डाल दी और खोल कर दिखाया लड़की गायब। इसी तरह नर कंकाल हवा में उड़ाना, लड़की को तीन हिस्सों में काट कर अलग करना के साथ ही अपना लोकप्रिय आइटम हम सब एक हैं को बड़े ही रोचक तरीके से प्रस्तुत कर कार्यक्रम सम्पन्न किया।

Continue Reading

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: विधायक हजारीलाल दांगी के पोते ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, LLB की कर रहा था पढ़ाई

Published

on

Loading

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में खिलचीपुर से भाजपा विधायक हजारीलाल दांगी के पोते विजय दांगी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को उसके पास से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट के अनुसार उसका अपने दोस्त से विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसने ये कदम उठाया है।

मृतक का नाम विजय बताया जा रहा है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि ‘मैं अपनी मर्जी से मर रहा हूं घरवालों को परेशान ना करें’, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतक विजय की उम्र 19 साल बताई जा रही है।

मृतक विजय इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। सुसाइड के पीछे दोस्ती का कारण सामने आ रहा है। पुलिस के मुताबिक शव को सोमवार रात को ही पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद विजय का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। यहां विधायक के रिश्तेदार भी पहुंच चुके हैं। विजय के परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है, उन्हे समझ ही नहीं आ रहा उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। विजय ने अपने सुसाइड नोट में घर वालों से माफी मांगी है। विजय का एक बड़ा भाई और है जो एमबीए की पढ़ाई कर रहा है।

Continue Reading

Trending