Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, भाजपा और शिंदे गुट में 65-35 का फार्मूला तय

Published

on

Eknath Shinde

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर करते हुए एकनाथ शिंदे ने एक जुलाई को महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।  भाजपा नेता और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम का पद संभाला था। तब से कयास लगाए जा रहे थे कि शिंदे जल्द ही अपनी कैबिनेट विस्तार का ऐलान करेंगे। अब तकरीबन एक महीने के लंबे इंतजार के बाद एकनाथ शिंदे सरकार के नए मंत्रिमंडल पर सहमति बन गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस नए मंत्रिमंडल में भाजपा और शिंदे गुट में 65-35 प्रतिशत का फार्मूला तय हुआ है। नए मंत्रिमंडल में भाजपा के 24 से 25, शिंदे गुट से 15 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। इसके अलावा निर्दलीयों को भी शांत करने के लिए मंत्री पद पर विचार किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र के कई विभागों में मंत्री पद की रिक्तता के चलते अशांति का माहौल है। ऐसे में शिंदे पर जल्द कैबिनेट विस्तार का दबाव भी है। सीएम एकनाथ शिंदे कह चुके हैं कि कि कुछ दिनों में कैबिनेट का विस्तार हो जाएगा। जबकि डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कैबिनेट विस्तार की तारीखों पर चुप्पी साधे हुए हैं, हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि कैबिनेट विस्तार पर जल्द ही फैसला आ जाएगा।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending