Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

TMC नेता शाहजहां शेख के घर फिर पहुंची ED, आवास का तोड़ा ताला; CRPF भी मौके पर मौजूद

Published

on

Ed raid on Shahjahan Sheikh Residence

Loading

उत्तर 24 परगना (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल में ईडी अधिकारियों ने कथित करोड़ों रुपये के राशन वितरण घोटाले की जांच के सिलसिले में आज सुबह 24 जनवरी उत्तर 24 परगना जिले में फरार टीएमसी नेता शाहजहां शेख के आवास पर फिर से छापेमारी की है।

कार्रवाई के दौरान मौजूद सीआरपीएफ के कर्मी

ED के अधिकारियों ने संदेशखली इलाके में शाहजहां शेख के आवास के मौजूद के दरवाजे को तोड़ दिए। ईडी के कार्रवाई के दौरान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 120 से अधिक कर्मियों, स्थानीय पुलिस और 2 गवाह भी मौजूद थे।

टीएमसी नेता के आवास की तलाशी ले रही ईडी

ईडी अधिकारी ने को बताया, “हम आज शेख के घर की तलाशी लेंगे। हम वहां के निवासियों से बात करने की भी कोशिश करेंगे।” उन्होंने बताया कि घर में प्रवेश करने के बाद ईडी अधिकारियों ने अंदर से गेट बंद कर दिया और तलाशी शुरू कर दी।

बता दें कि शेख फिलहाल फरार चल रहे हैं। आज की कार्रवाई से 19 दिन पहले जब ईडी की टीम टीएमसी नेता के आवास में दाखिल होने की कोशिश कर रही थी तो कुछ लोगों ने अधिकारियों को हमले किए। इस हमले में ईडी के तीन अधिकारी घायल हो गए थे।

Continue Reading

अन्य राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री

Published

on

Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins BJP

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।

‘ये सैनिकों का अपमान’

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending