Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

पश्चिम बंगाल में फिर ED का एक्शन में, दो मंत्रियों के ठिकानों पर मारा छापा

Published

on

ED Raid in West Bengal

Loading

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज फिर बड़ी कार्रवाई की है। राज्यके दो मंत्रियों सुजीत बोस और तापस रॉय के ठिकानों पर आज ED ने छापामारी की है। इसी के साथ ED ने उत्तरी दमदम नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष सुबोध चक्रवर्ती के आवास पर भी छापेमारी की।

नगर निगम नौकरी घोटाला मामले में छापामारी

ईडी ने नगर निगम नौकरी घोटाला मामले के सिलसिले में कोलकाता में बंगाल के नेताओं के आवास पर सुबह-सुबह छापेमारी की है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही राशन घोटाले में छापामारी के दौरान ED के अधिकारियों पर हमला किया गया था। हमले में कई अधिकारियों को चोट भी आई थी और गाड़ियों के शीशे भी फोड़े गए थे। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ममता सरकार से रिपोर्ट भी तलब की थी।

TMC नेता शाहजहां शेख के आवास पर की थी छापेमारी

ED ने इससे पहले TMC नेता शाहजहां शेख के आवास पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान ही ED की टीम पर शाहजहां के समर्थकों द्वारा हमला बोल दिया गया था। हमले में कई अधिकारियों को तो गंभीर चोट भी आई थी और कई अधिकारियों का सिर भी फोड़ दिया गया था।

ED ने अधिकारियों को जान से मारने का लगाया आरोप

हमले के बाद ED ने बंगाल में FIR भी दर्ज कराई थी और अपनी रिपोर्ट में कहा था कि हमलावर उसके अधिकारियों को जान से मारने का इरादा रखे थे। अपने आरोप में ED ने कहा कि हमलावर लाठी, पत्थर और ईंट से भी लैस थे और उन्होंने अधिकारियों के निजी और आधिकारिक सामान जैसे मोबाइल, लैपटॉप और नकदी आदि भी छील लिए।

अन्य राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री

Published

on

Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins BJP

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।

‘ये सैनिकों का अपमान’

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending