Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

पहले की सरकारें सरकारी नौकरियों में डाका डालती थी: सीएम योगी

Published

on

Loading

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को शुकतीर्थ बांगर से ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि पिछले वर्ष का 99 प्रतिशत से ज्यादा गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा चुका है। प्रदेश में क्रियाशील 119 चीनी मिल में से 105 चीनी मिलें 10 दिन से कम समय में गन्ना किसानों का भुगतान कर रही हैं। बाकी बची मिलों पर दबाव बनाया जा रहा है। डबल इंजन की सरकार अन्नदाता किसान की मेहनत का पैसा दिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकार में प्रदेश में आए दिन दंगे होते थे। मुजफ्फरनगर का दंगा कई महीनों तक चला था, उसे कोई नहीं भूल सकता है। डबल इंजन की सरकार जो कहती है, वो करके दिखाती है। 2017 में हमने आपसे सुरक्षा वादा किया था। आज पूरा प्रदेश सुरक्षित है और समृद्धि की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज मुजफ्फरनगर की पहचान उसके ऑर्गेनिक गुड़ के कारण हो रही है। यहां का गुड़ प्रदेश ही नहीं वरन देश दुनिया में अपनी मिठास घोल रहा है। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने की बड़ी वजह अन्नदाता किसान हैं। हमारे एजेंडे में किसान सबसे पहले हैं।

सीएम योगी ने कहा कि पहले की सरकारें सरकारी नौकरियों में डाका डालती थी। अपने भाई, भतीजों और परिवार के लोगों को सरकारी नौकरियों में भरते थे। प्रदेश का नौजवान ठगा रह जाता था। आज प्रदेश में लगभग 60000 हजार नागरिक पुलिस आरक्षियों की बिना भेदभाव के भर्ती हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा द्वारा निकाली जा रही ग्राम परिक्रमा यात्रा 9 संकल्पों को लेकर चल रही है। ये संकल्प जल संरक्षण, डिजीटल भुगतान, स्वच्छता अभियान, वोकल फॉर लोकल, घरेलू पर्यटन, जैविक खेती, मिलेट्स, ग्रामीण खेल, स्वास्थ्य और आर्थिक रुप से वंचित किसानों की मदद है। यात्रा के माध्यम से किसानों और ग्रामीणों को सभी 9 संकल्पों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, केंद्रीय पशुपालन राज्य मंत्री संजीव कुमार बलियान, उत्तर प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षा राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर, विधान परिषद सदस्य वंदना वर्मा सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

सपा और कांग्रेस गठबंधन के लोग राम विरोधी, देश विरोधी और गरीब विरोधी हैं : सीएम योगी

Published

on

Loading

बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बलरामपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने के बार फिर विपक्षी दलों पर हमला बोला। CM योगी ने कहा कि ये लोग आपकी संपत्ति को बांग्लादेश और पाकिस्तान से आए मुसलमान घुसपैठियों को बांटने का काम करेंगे, लेकिन भाजपा इनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी। सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन सत्ता हासिल करने के लिए तरह-तरह का गुल खिला रहा है। इनके कारनामे जनता से छिपे नहीं हैं। यह देश से गरीबी हटाने के लिए हमारे पूर्वजों की संपत्ति का सर्वे कराने की बात कह रहे हैं। ऐसे में इनसे हमें सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि यह देश से गरीबी तो नहीं हटाएंगे बल्कि संपत्ति का सर्वे कराकर विरासत टैक्स जरूर लगाएंगे। इनका यह विरासत टैक्स औरंगजेब का जजिया कर है। उसने यह कर हिंदुओं के धर्मांतरण करने के लिए लगाया था। इसे हम कतई स्वीकार नहीं कर सकते हैं। इतना ही नहीं यह आपकी संपत्ति को बांग्लादेश, पाकिस्तान समेत अन्य देशों से आए मुसलमान घुसपैठियों को बांटने का काम करेंगे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी उनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और कांग्रेस गठबंधन के लोग राम विरोधी, देश विरोधी और गरीब विरोधी हैं। यह अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ी जाति के लोगों के हक पर सेंधमारी का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। उनके द्वारा जो षड्यंत्र होने जा रहा है, उसके प्रति हम सभी को आगाह रहने की जरूरत है। यह देश हमारा है, हमे ही देश के विकास के लिये फैसला लेना होगा। उन्हाेंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता जनार्दन की सेवा कर रही है। हम भेदभाव नहीं करते हैं बल्कि सबका साथ, सबका विकास के भाव के साथ काम कर रहे हैं। वहीं इंडी गठबंधन देश की जनता को जाति और धर्म में बांटकर देश को लूटना चाहती है, जिसे हम होने नहीं देंगे।

जनता भी इनके मंसूबों को जान गयी है इसलिए वह एक स्वर में कह रही है एक बार फिर मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार। जनता इनको जवाब दे रही है कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश नये भारत का दर्शन कर रहा है। देश में जो परिवर्तन नजर आ रहा है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिश्रम, उनके विजन और मिशन का परिणाम है। दुनिया के अंदर देश का सम्मान बढ़ा है। बीजेपी गरीब कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। हमने गरीबों को फ्री आवास देने के साथ थारू जनजाति के लोगों को फ्री आवास की सुविधा दी है। इसके साथ थारू संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए म्यूजियम का निर्माण किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले बलरामपुर में सड़कों पर चलना दूभर था। इसके अलावा लोगों को पीने का पानी भी नहीं नसीब होता था। वहीं आज 24 घंटे बिजली की सप्लाई हो रही है। सभी को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए हर घर नल योजना चलाई जा रही है। पहले गोरखपुर से देवी पाटन मंदिर पहुंचने में 6 घंटे और गोंडा से 8 घंटे लगते थे। वहीं आज गोरखपुर से ढाई घंटे और गोंडा से 45 मिनट में सफर पूरा किया जा रहा है। यही मोदी सरकार की गारंटी है। बलरामपुर में विश्वविद्यालय के निर्माण का कार्य भी आगे बढ़ चुका है। अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है। आज मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय और बड़े-बड़े संस्थानों का निर्माण जिले में हो रहा है। यहां के विकास कार्य को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

Continue Reading

Trending