Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

ओडिशा के श्रद्धालु ने सीएम योगी को भेंट की लकड़ी से निर्मित उनकी तस्वीर

Published

on

Loading

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ओडिशा के अरुण कुमार साहू ने गुरुवार को लकड़ी से निर्मित हनुमान चालीसा और मुख्यमंत्री की तस्वीर भेंट की। अरुण अपने हाथ से बनाई गई दोनों वुडेन आर्ट को लेकर अयोध्या पहुंचे थे।

इस संबंध में राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े अनिल मिश्र ने बताया कि ओडिशा के रामभक्त अरुण खुद मुख्यमंत्री के पास नहीं पहुंच सके थे, इस वजह से उन्होंने बुधवार को ट्रस्ट को ये दोनों वुडेन आर्ट सौंपा था और इसे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की गुजारिश की थी। इसके बाद ट्रस्ट ने उनका सहयोग किया और बताया कि कल (गुरुवार को) मुख्यमंत्री स्वयं अयोध्या आ रहे हैं, ऐसे में उनसे मिलने का निवेदन किया जाएगा।

वहीं गुरुवार को मुख्यमंत्री के अयोध्या श्रीरामलला मंदिर पहुंचने पर ट्रस्ट के निवेदन को मुख्यमंत्री ने सहर्ष अरुण की बनाई वुडेन आर्ट को स्वीकार किया और कलाकार के कृति की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending