Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

जुर्म

दिल्ली: महिला मीना की हत्या कर कब्रिस्तान में दफनाया, ब्याज पर देती थीं पैसे

Published

on

Woman Meena killed in Delhi

Loading

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी थाना क्षेत्र से 54 वर्षीय महिला का अपहरण कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपितों ने हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को कब्रिस्तान में दफना दिया। महिला के साथ इस दरिंदगी को मुख्य आरोपित मुबीन सहित तीन लोगों ने अंजाम दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, करीब 10 दिन पहले महिला का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। आरोपितों से पूछताछ के दौरान खुलासा होने पर पुलिस ने बीते बुधवार को शव को कब्रिस्तान से बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आज गुरुवार को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में महिला के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपितों की पहचान मुबीन खान, नवीन खान और रेहान के रूप में की गई है। फिलहाल आरोपितों को हिरासत में रखा गया है।

ब्याज पर पैसे देती थीं मीना

बता दें कि अवंतिका एन्क्लेव निवासी मृतक मीना वाधवान, ब्याज पर पैसा देती थीं। तीनों आरोपित उसे वर्षों से जानते थे। उन्होंने उससे कर्ज लिया था। आरोपित अधिक कर्ज की मांग कर रहे थे और जब उसने (मीना) उन्हें पैसे देने से इनकार कर दिया तो अपहरण कर उसकी हत्या कर दी।

केयरटेकर ने लिए थे 5 हजार रुपये, अरेस्ट

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कब्रिस्तान के केयरटेकर समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। केयरटेकर पर आरोप है कि उसने शव को कब्रिस्तान में दफनाने के लिए आरोपितों से 5,000 रुपये लिए थे।

Woman Meena killed in Delhi, Woman Meena killed,

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

मेरी पत्नी से शिक्षक का था अफेयर, इसलिए मार डाला; वकील के कबूलनामे से आया नया ट्विस्ट

Published

on

Loading

कानपुर। उप्र के कानपुर के पनकी के पतरसा में शिक्षक दयाराम सोनकर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार वकील संजीव कुमार के बयान ने पेंच फंसा दिया है। वकील ने जो बयान दिया, उसके मुताबिक शिक्षक के उसकी पत्नी से अवैध संबंध थे। चूंकि शिक्षक वर्तमान में कानपुर देहात में ही रह रहा था।

इसके चलते पत्नी भी कानपुर देहात स्थित मायके में ही थी। इसलिए उसने रविवार को दयाराम को बुलाकर अकेले ही बंद कमरे में जिंदा जलाकर मार डाला। वहीं, मृतक के भाई का कहना है कि भाभी के संबंध ढाबा संचालक से थे। विरोध करने पर भाभी ने प्रेमी और वकील के साथ मिलकर भाई की हत्या कर दी।

मृतक दयाराम के छोटे भाई अनुज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि भाई दयाराम ने अपने मोबाइल फोन से उन्हें कॉल करके बताया था कि संजीव, पवन और संगीता ने उन्हें कमरे में बंद करके आग लगा दी है और भाग गए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जब वकील संजीव को उठाकर पूछताछ शुरू की तो कहानी में नया मोड़ आ गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक संजीव ने बताया कि दयाराम जिस कॉलेज में पढ़ाता था, उसी में संजीव का साला शिक्षक है। दोनों में गहरी दोस्ती थी। दयाराम का संजीव के साले के घर में भी आना-जाना था। संजीव को दयाराम और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंध का शक था।

संजीव के अनुसार, पत्नी को कई बार घर लाने की कोशिश की, लेकिन वो राजी नहीं हुई। पत्नी से संबंधों को लेकर बातचीत के लिए दयाराम को घर बुलाया। इसके बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी। हालांकि, पुलिस को अन्य हत्यारोपियों की घटनास्थल के आसपास लोकेशन भी नहीं मिली है। दोनों कहानियों की तह तक जाने के लिए पुलिस अब सक्ष्यों की मदद ले रही है।

संजीव कई बार बुला चुका था दयाराम को

अनुज ने बताया कि संजीव कई बार दयाराम को फोन करके उसकी पत्नी से समझौता कराने की बात कहकर बुला चुका था। परिवार वालों की राय के बाद वे समझौते के लिए गए थे, वहां सभी ने मिलकर उनके भाई की हत्या कर दी।

Continue Reading

Trending