Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दिल्ली: लगातार दूसरे दिन भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी; कई इलाको में जलभराव

Published

on

Loading

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी झमाझम बारिश जारी रही। भारी बारिश के चलते दिल्ली व NCR के कई इलाको में जलभराव हो गया है। भारी बारिश के मद्देनजर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।

बारिश के कारण दिल्ली गुरुग्राम हाईवे पर जाम लग गया है। नोएडा समेत कई यूपी के जिलों में स्कूल बंद किए गए है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी कुछ और दिन बारिश होने की संभावना है। दिल्ली शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम में बदलाव और बारिश दो सिस्टम के एक साथ आने की वजह से हुआ है। पहला सिस्टम एक लो प्रेशर सिस्टम है, जिसकी वजह से एक साइक्लोनिक सरकुलेशन निचले वातावरण में बना हुआ है।यह सिस्टम उत्तर पश्चिम मप्र और दक्षिण पश्चिम उप्र में सक्रिय है। बारिश के चलते कॉर्पोरेट कार्यालय के कर्मियों को घर से काम करने के लिए कहा गया है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending