Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

न्यू इंडिया की भव्य तस्वीर को दर्शा रहा है DefExpo 2022: पीएम मोदी

Published

on

DefExpo 2022

Loading

नई दिल्ली/गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के गांधीनगर में डिफेंस एक्सपो 2022 (DefExpo 2022) का उद्घाटन किया। साथ ही पीएम मोदी ने 52 विंग वायु सेना स्टेशन डीसा की आधारशिला रखी। पीएम मोदी ने कहा कि DefExpo 2022 अभूतपूर्व है। यह एक नई शुरुआत का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें

किसानों को मोदी सरकार का गिफ्ट, गेहूं के MSP में 110 रुपये की बढ़ोत्तरी

5000 साल पुरानी रंगोली कला को फिर जीवित कर रहे है पवन राठौड़, बनाते है बेहतरीन रंगोलियां

उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि DefExpo 2022 न्यू इंडिया की एक भव्य तस्वीर को दर्शा रहा है। इसका संकल्प अमृत काल के दौरान हमारे द्वारा लिया गया था। इसमें देश का विकास, राज्यों की भागीदारी, युवा शक्ति, युवा सपने, युवा साहस और युवा झमताएं हैं।

अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान पीएम मोदी 15,670 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि ‘Path to Pride’ थीम के तहत आयोजित होने वाली डिफेंस एक्सपो में प्रदर्शनी में रक्षा क्षेत्र में भारतीय कंपनियों की अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार में आने के बाद हमने डीसा में ऑपरेशनल बेस बनाने का फैसला लिया है। हमारी सेनाओं की ये अपेक्षा आज पूरी हो रही है। ये क्षेत्र अब देश की सुरक्षा का एक प्रभावी केंद्र बनेगा।

नए भविष्य की जोरदार शुरुआत

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के अब तक के सबसे बड़े डिफेंस एक्सपो ने एक नए भविष्य की जोरदार शुरुआत की है। मुझे पता है कि इससे कुछ देशों को भी असुविधा हुई है, लेकिन कई देश सकारात्मक मानसिकता के साथ हमारे साथ आए हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा हमारे देश में पहले भी डिफेंस एक्सपो होते थे, लेकिन DefExpo 2022 अभूतपूर्व है। यह एक नई शुरुआत का प्रतीक है। यह देश का पहला ऐसा डिफेंस एक्सपो है, जहां सिर्फ भारतीय कंपनियां ही हिस्सा ले रही हैं, जहां सिर्फ मेड इन इंडिया डिफेंस इक्विपमेंट हैं।

नए भारत का एक नया उद्देश्य है एक्सपो की थीम

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत को एक मजबूत, आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के पीएम मोदी के विजन के अनुरूप इस एक्सपो की थीम गौरव का मार्ग (Path to Pride) है। यह थीम सिर्फ एक विषय नहीं है, बल्कि नए भारत का एक नया उद्देश्य है।

राष्ट्रीय स्तर पर विकसित हुए NFSU और RRU

डिफेंस एक्सपो 2022 में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि पीएम मोदी ने राज्य के युवाओं को रक्षा और सुरक्षा प्रबंधन का ज्ञान प्रदान करने के लिए 2009 में गुजरात फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (GFSU) और रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय (RRU) की शुरुआत की। ये अब राष्ट्रीय स्तर पर NFSU और RRU के रूप में विकसित हो गए हैं।

DefExpo 2022, DefExpo 2022 news, DefExpo 2022 in gandhinagar, PM modi in DefExpo 2022,

Continue Reading

नेशनल

पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में बोले अमित शाह, पीओके भारत का है और हम इसे लेकर रहेंगे

Published

on

Loading

श्रीरामपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के हुगली के श्रीरामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और ममता बनर्जी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ये पीओके भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी, कांग्रेस-सिंडिकेट कहती है कि धारा 370 को मत हटाओ। मैंने संसद में पूछा कि क्यों न हटाएं तो उन्होंने कहा कि खून की नदियां बह जाएंगी। 5 साल हो गए खून कि नदियां छोड़ो किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं है। जब INDI गठबंधन का शासन था तो हमारे कश्मीर में हड़तालें होती थीं। आज पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में हड़ताल होती है। पहले कश्मीर में आजादी के नारे लगते थे, अब पाक अधिकृत कश्मीर में नारेबाजी होती है। राहुल गांधी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ममता बनर्जी आपको डरना है तो डरते रहिए लेकिन मैं आज श्रीरामपुर की धरती से कहता हूं कि ये पाक अधिकृत कश्मीर भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने कहा आने वाले चुनाव में आप सभी वोट डालने वाले हैं। इस चुनाव में एक ओर परिवारवादी पार्टियां हैं जिसमें ममता बनर्जी अपने भतीजे को, शरद पवार अपनी बेटी को, उद्धव ठाकरे अपने बेटे को, स्टालिन अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी, राहुल बाबा को पीएम बनाना चाहती हैं। वहीं दूसरी ओर गरीब चाय वाले के घर में जन्में इस देश के महान नेता नरेन्द्र मोदी जी हैं।

नरेन्द्र मोदी जी ने बंगाल के विकास के लिए ढेर सारे कार्य किए हैं। मैं ममता दीदी से पूछना चाहता हूं कि 10 साल तक आपके लोग सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार में मंत्री रहे, लेकिन सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार ने बंगाल के विकास के लिए क्या किया। उनकी सरकार ने 10 साल में बंगाल के विकास के लिए मात्र 2 लाख करोड़ रुपये दिए। जबकि मोदी जी ने 10 साल में 9 लाख, 25 हजार करोड़ रुपये देने का काम किया।

Continue Reading

Trending