Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान, 03 दिसंबर को आएंगे नतीजे

Published

on

Dates of assembly elections announced in five states

Loading

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों का एलान कर दिया है। चुनावों के एलान के साथ ही इन राज्यों में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। ECI की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक, सबसे पहले मिजोरम में सात नवंबर को चुनाव होंगे।

छत्तीसगढ़ में दो चरण- सात नवंबर और 17 नवंबर को मतदान होगा। मप्र में मतदान की तारीख 17 नवंबर रखी गई है। वहीं, 23 नवंबर को राजस्थान और 30 नवंबर को तेलंगाना में वोटिंग प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आयोग ने बताया कि सभी पांच राज्यों के नतीजे 03 दिसंबर यानी 55 दिन बाद आएंगे।

वोटर लिस्ट में 17 अक्तूबर से 30 नवंबर तक करा सकेंगे बदलाव

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने कहा 17 अक्तूबर से 30 नवंबर तक पूरे देश में किसी को भी वोटर लिस्ट से संबंधित कोई भी परिवर्धन, विलोपन और संशोधन कराना है तो उसका स्वागत है, वे ऐसा करा सकते हैं।

कब कहां वोटिंग?

राज्य        मतदान की तारीख

मिजोरम      7 नवंबर

छत्तीसगढ़     7 नवंबर, 17 नवंबर

मध्यप्रदेश     17 नवंबर

राजस्थान     23 नवंबर

तेलंगाना      30 नवंबर

नतीजे              3 दिसंबर

दिव्यांगों को घर पर मिलेगी वोटिंग की सुविधा

चुनाव के तारीखों की घोषणा करते हुए CEC राजीव कुमार ने कहा दिव्यांग मतदाताओं की कुल संख्या 17.34 लाख है, अगर वे मतदान केंद्र पर आकर मतदान नहीं कर सकते हैं तो उन्हें उनके घर से भी मतदान करने की सुविधा मिलेगी।

पांचों राज्यों में इस बार कितने मतदान केंद्र?

पहली बार विशिष्ट संवेदनशील आदिवासी समूहों का सौ फीसदी पंजीयन कराया गया है। 17 अक्तूबर को मतदाता सूची सार्वजनिक करा दी जाएगी। 30 नवंबर तक मतदाता सूची में बदलाव कराए जा सकेंगे। इस बार 1.77 लाख मतदान केंद्र होंगे। 1.01 लाख मतदान केंद्रों में वेब कास्टिंग की व्यवस्था रहेगी।

किस राज्य में कितने मतदान केंद्र?

राज्य            मतदान केंद्र

मध्यप्रदेश     64,523

राजस्थान     51,756

छत्तीसगढ़     24,109

तेलंगाना      35,356

मिजोरम      1,276

नए मतदाताओं की उम्र 18 से 19 साल के बीच

60.2 लाख नए मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। इनकी उम्र 18 से 19 साल के बीच है। 15.39 लाख वोटर ऐसे हैं, जो 18 साल पूरे करने जा रहे हैं और जिनकी एडवांस एप्लीकेशन प्राप्त हो चुकी हैं।

16.14 करोड़ वोटर

CEC राजीव कुमार ने कहा कि कुल 16.14 करोड़ मतदाता इन चुनावों में अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें 8.2 करोड़ पुरुष मतदाता, 7.8 करोड़ महिला मतदाता होंगे। इस बार 60.2 लाख नए मतदाता पहली बार वोट डालेंगे।

राज्य           कुल मतदाता

मध्यप्रदेश     5.6 करोड़

राजस्थान     5.25 करोड़

तेलंगाना      3.17 करोड़

छत्तीसगढ़     2.03 करोड़

मिजोरम      8.52 लाख

Continue Reading

अन्य राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री

Published

on

Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins BJP

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।

‘ये सैनिकों का अपमान’

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending