Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कमाई के मामले में लियोनेल मेसी को पछाड़ा, 125 मिलियन डॉलर के साथ नबंर एक पर

Published

on

Loading

हर साल कमाई के मामलों को लेकर फोर्ब्स पत्रिका द्वार एक लिस्ट जारी की जाती है। जिसमें इस बात की जानकारी मिलती है कि किस फुटबॉलर की कमाई कितनी बढ़ी या घटी है। इस सीजन में पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो सभी शीर्ष खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए 2021 में सर्वाधिक कमाई करने वाले एकमात्र फुटबॉलर बन चुके है।

इससे पहले अर्जेंटीना के मशहूर फुटबॉलर लियोनेल मेसी इस श्रेणी में नबंर एक पायदान पर थे। फोर्ब्स के मुताबिक, इस सीजन में शीर्ष दस कमाई करने वाले फुटबॉलरों की कर युक्त आय 585 मिलियन अमेरिकी डॉलर रही, जोकि पिछले साल 570 मिलियन डॉलर से ज्यादा है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो मैनचेस्टर यूनाइटेड का हिस्सा हैं जबकि मेसी पीएसजी के साथ खेलने का करार किया है।

पीएसजी में सबसे अधिक वेतन पाने वाले तीन फुटबॉलर

पेरिस सेंट जर्मन क्लब में सबसे अधिक कमाई करने वाले पांच में से तीन फुटबॉलर शामिल हैं। इस वर्ष मेसी ने भी पीएसजी की ओर से खेलने का फैसला किया था। उनके अलावा 29 वर्षीय नेमार भी इसी क्लब का हिस्सा हैं जो इस साल कमाई के मामले में तीसरे स्थान पर हैं और उनकी कमाई 95 मिलियन डॉलर रही। जबकि 22 वर्षीय कैलियन म्बाप्पे चौथे नंबर पर काबिज हैं जिन्होंने इस साल 43 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई की।

2021 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले फुटबॉलर

नाम                                                          कुल कमाई (डॉलर में)

क्रिस्टियानो रोनाल्डो                                      125 मिलियन
लियोनेल मेसी                                               110 मिलियन
नेमार                                                              95 मिलियन
कैलियन म्बाप्पे                                               43 मिलियन
मोहम्मद सालेह                                               41 मिलियन
रॉबर्ट लेवानडॉस्की                                          35 मिलियन
एंड्रेस इनिएस्टा                                                35 मिलियन
पॉल पोग्बा                                                       34 मिलियन
गैरेथ बेल                                                         32 मिलियन
ईडन हैजर्ड                                                     29 मिलियन

Continue Reading

खेल-कूद

IPL 2024: खिताबी मुकाबले में आज भिड़ेंगे कोलकाता और हैदराबाद

Published

on

Loading

चेन्नई। IPL के फाइनल मुकाबले में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने सामने होंगी। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम शानदार फॉर्म में है। लीग स्टेज में 14 में से 9 मैच जीतकर 20 अंकों के साथ पहले नंबर पर रही। क्वालिफायर-1 में उसने सनराइजर्स को हराया। उसके पास तीसरी बार चैंपियन बनने का मौका है।

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अंक तालिका में 14 मैच में 8 जीत के साथ दूसरे नंबर पर रही थी। प्लेऑफ-1 में कोलकाता से हारने के बाद क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल में पहुंची। उसके पास चैंपियन बनने दूसरा मौका है। कोलकाता ने आखिरी बार 2014 में गौतम गंभीर के नेतृत्व में आईपीएल खिताब जीता था, जो अब फ्रेंचाइजी के मेंटर हैं।

वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने 2016 में डेविड वार्नर की अगुवाई में खिताब हासिल किया। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम मैच में मजबूत आत्मविश्वास के साथ उतरेगी। यह तीसरा मौका होगा जब दोनों टीमें सीजन में आमने-सामने है। आमने-सामने की लड़ाई में कोलकाता का पलड़ा भारी है। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 27 मुकाबले हुए। इनमें से 18 मुकाबले कोलकाता ने और 9 मुकाबले हैदराबाद ने जीते।

इस फाइनल मुकाबले की खास बात यह है कि जहां एक तरफ हैदराबाद के पास उनकी तूफानी बैटिंग लाइन-अप है, वहीं दूसरी तरफ कोलकाता की खतरनाक स्पिन जोड़ी, सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती, जो किसी भी मजबूत बैटिंग लाइन-अप को तोड़ने का माद्दा रखती है। अगर हैदराबाद की बात करे तो गेंदबाज़ी लाइन अप में भुवनेश्वर कुमार कोलकाता के विरुद्ध अहम भूमिका निभा सकते हैं। कुल मिलाकर यह मुकाबला कांटे की टक्कर का होने वाला है, लेकिन पसंदीदा कोलकाता मानी जा रही है।

संभावित प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद : पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, राहुल त्रिपाठी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, एडन मार्करम, अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और मयंक मारकंडे।

कोलकाता नाइट राइडर्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, वेंकटेश अय्यर, सुनील नारायण, आंद्रे रसल, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, मिचेल स्टार्क और वरुण चक्रवर्ती।

Continue Reading

Trending