Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

कोरोनाः इटली में अब कम होने लगा वायरस का कहर, पिछले 24 घंटे में हुई इतनी मौतें

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इटली में कोरोना वायरस का ग्राफ अब नीचे की ओर आता दिख रहा है। इस देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19  के चलते 92 नई मौत हुई हैं। इसके बाद यहां मौत का आंकड़ा 32 हाजर के पार चला गया है।

वहीं यहां संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2 लाख 30 हजार 158 हो गई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इटली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की वजह से 92 लोगों की जान गई है। अगर कुल मरने वालों की संख्या की बात करें तो यह आंकड़ा 32 हजार 877 हो गया है।

सिविल प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट के मुताबिक देश में अब तक कुल 2 लाख 30 हजार लोग कोरोनावायरस महामारी से संक्रमित हुए हैं। हालांकि, सक्रिय संक्रमण के मामलों में 1 हजार 294 केसों के साथ कमी आई है और वर्तमान में कुल 55 हजार 300 लोग कोविड-19 संक्रमण से ग्रस्त हैं।

हाल में जिन लोगों की कोविड-19 संक्रमण की जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें 541 इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में भर्ती हैं। एक दिन पहले रविवार को यह संख्या 12 अधिक थी। वहीं, लक्षणों के साथ कुल 8 हजार 185 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। इसमें भी एक दिन पहले की तुलना में 428 मरीजों की गिरावट देखी गई है।

कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव आए मरीजों के कुल आंकड़े का लगभग 84 प्रतिशत, बाकी के 46 हजार 574 मरीजों में महामारी के लक्षण नहीं देखे गए हैं, ऐसे में उन्हें होम क्वारंटाइन किया गया है।

अन्तर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश के सांसद की कोलकाता में हत्या, फ्लैट में मिले शव के टुकड़े, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

Loading

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बांग्लादेश के एक सांसद की हत्या कर दी गई है। सांसद की पहचान अनवारुल अजीम के रूप में हुई है। अनवारुल के शव के कुछ टुकड़े कोलकाता स्थित एक फ्लैट से बरामद हुए हैं जहां वो रुके हुए थे। इस मामले में बांग्लादेश में 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि ये 2 लोग हत्या करके बांग्लादेश भाग गए। हालांकि अभी तक इस घटना पर बहुत विस्तृत जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

बांग्लादेश की झेनाइदाह -4 निर्वाचन क्षेत्र अनवारुल अजीम पश्चिम बंगाल में इलाज करवाने के लिए आए थे। कोलकाता पुलिस के मुताबिक यह एक सोची-समझी हत्या थी। बांग्लादेश की संसद की वेबसाइट के मुताबिक, अजीम बांग्लादेश अवामी लीग के सदस्य थे। वे तीन बार के सांसद थे। अजीम खुलना डिवीजन के मधुगंज के रहने वाले थे। उनकी पहचान सांसद के इतर बिजनेसमैन और किसान की भी थी।

बांग्लादेशी अखबार द बिजनेस स्टैंडर्ड के मुताबिक, कोलकाता पुलिस के डिप्टी पुलिस कमिश्नर ने कहा, “उनके शरीर को कई टुकड़ों में काट दिया गया था। शरीर के कुछ हिस्सों को कोलकाता के न्यू टाउन में संजीव गार्डन के एक फ्लैट से बरामद किया गया है।

Continue Reading

Trending