Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

देश में बीते 24 घंटे में मिले 15,906 नए केस, 561 की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 15,906 नए मामले सामने आए हैं जबकि 561 लोगों की मौत हुई है। ये आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को साझा किए।

कोरोना वायरस से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,54,269 हो गई है। बीते 24 घंटों में 16,479 संक्रमितों के ठीक होने से रिकवर लोगों की संख्या बढ़कर 3,35,48,605 हो गई है। भारत की रिकवरी दर 98.17 प्रतिशत है, जो वर्तमान में मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है।

कोरोना के सक्रिय मामले 1,72,594 हैं, जो 235 दिनों में सबसे कम है। कोरोना के सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.51 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है।

साथ ही देशभर में कुल 13,40,158 टेस्ट किए गए हैं। भारत ने अब तक 59.97 करोड़ परीक्षण किए हैं। इस बीच, 1.23 प्रतिशत पर साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर पिछले 30 दिनों से 2 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.19 प्रतिशत है, जो पिछले 20 दिनों से भी 2 प्रतिशत से नीचे और लगातार 55 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है। बीते 24 घंटें में 77,40,676 वैक्सीन खुराक देने के साथ, भारत का कोविद टीकाकरण कवरेज रविवार सुबह तक 102.10 करोड़ तक पहुंच गया है। यह 1,01,28,910 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

नेशनल

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया देश के लिए काला धब्बा, कहा- उसे जनता से कोई सरोकार नहीं

Published

on

Loading

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को देश के लिए काला धब्बा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता से कोई सरोकार नहीं है, वो सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा, अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा आज की तारीख में कांग्रेस देश और लोगों के लिए काला धब्बा (Black Spot) बन चुकी है। कांग्रेस के नेता विदेशों में जाकर देश को गाली देते हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि यही इन लोगों का चाल, चरित्र और चेहरा है। इन लोगों पर भरोसा करना देश को खतरे में डालने के बराबर है। बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस हमेशा से ही देश के लोकतंत्र को बदनाम करती आई है। कांग्रेस कभी भी देश के लोगों के भले के बारे में नहीं सोच सकती। कांग्रेस के नेताओं ने वैश्विक मंच पर हमेशा से ही देश को अपमानित किया है, जो किसी भी मायने में उचित नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए काला धब्बा बन चुकी है।

बता दें कि गिरिराज सिंह बीजेपी (BJP) के प्रखर नेताओं में से एक हैं, जो किसी ना किसी मसले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। शायद ही ऐसा कोई मुद्दा हो, जिसे लेकर वो कांग्रेस को घेरने से चूकते हों। उनके द्वारा दिए गए बयान हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल, वो बेगूसराय से सांसद हैं। इस बार भी उन्हें इसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था, जहां से उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की। इस बार भी उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Continue Reading

Trending