Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

उप्र में नए वर्ष के जश्न पर प्रशासन की कड़ी नजर, हुड़दंगियों की खैर नहीं

Published

on

New Year celebrations in UP

Loading

लखनऊ। उप्र सरकार ने नए वर्ष के जश्न को लेकर सुरक्षा के प्रबंध कड़े कर दिए हैं। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद व डीजीपी डीएस चौहान ने नए वर्ष का जश्न शालीनता से मनाने के निर्देश दिए हैं। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों व हुड़दंगियों पर कड़ी नजर रखने के लिए कहा है। कहा कि लड़कियों व महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं नहीं घटनी चाहिए।

हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई

प्रमुख सचिव गृह व डीजीपी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जोनल अपर पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस आयुक्त, परिक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, उप महानिरीक्षक एवं एसएसपी के साथ समीक्षा बैठक में कहा कि नववर्ष के दृष्टिगत व्यापक पुलिस प्रबंध किए जाएं।

शराब व अन्य मादक पदार्थों का सेवन कर हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। भीड़-भाड़ वाले स्थानों को चिह्नित कर भीड़ प्रबंधन की एडवांस प्लानिंग की जाए। किसी भी प्रकार अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए।

शराब पीकर चलाई गाड़ी तो खैर नहीं

डीजीपी ने कहा कि पूर्व से ही यातायात व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाए ताकि जाम लगने की नौबत न आए। यातायात प्रबंधन के संबंध में यातायात नियंत्रण कार्य योजना तैयार कर अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात मुख्यालय को उपलब्ध करा दी जाए। कोहरे को देखते हुए प्रभावी यातायात व्यवस्था के संचालन के लिए रिकवरी वैन (क्रेन) को तैयार रखा जाए।

दुर्घटना से बचाव के लिए दिए गए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की जांच ब्रेथ एनेलाइजर के माध्यम से कराई जाए। जो व्यक्ति शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए मिलें उनके खिलाफ कड़ी कारईवाई की जाए।

अग्नि सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता की हुई जांच

दबंग व अराजक तत्वों को चिह्नित कर निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। आबकारी विभाग की टीम के साथ संयुक्त रूप से शराब की दुकानों की जांच कर समय सीमा का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।

पीआरवी व पिंक स्कूटी टीम के साथ पैदल गश्त प्रभावी रूप से किया जाए। अयोजन स्थलों एवं भीड-भाड़ वाले स्थानों पर प्रभावी चेकिंग की जाए। इसके अलावा कार्यक्रम स्थलों पर अग्नि सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता की सघनता से जांच पहले ही कर ली जाए।

स्टंटबाजी के स्थान किए जाएं चिह्नित

अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने स्टंटबाजी के स्थानों को चिह्नित करते हुए समुचित पुलिस बल लगाकर रोकथाम के लिए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नववर्ष के अवसर पर रिसोर्ट, डैम, जलाशय आदि स्थानों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए। किसी भी प्रकार से नाव पर ओवर लोडिंग न होने पाए। पक्के घाटों पर पुलिस व्यवस्था कर स्थानीय गोताखोरों का भी सहयोग लिया जाए।

एसएसपी आफिस में खुलेंगे इन्वेस्टर सेल

प्रमुख सचिव गृह व डीजीपी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक को अपने-अपने कार्यालयों में इन्वेस्टर सेल स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर औद्योगिक क्षेत्रों के लिए प्रस्तावित पुलिस प्रबंध सुनिश्चित किया जाए।

New Year celebrations in UP, New Year celebrations in UP latest news, New Year celebrations in UP news, New Year celebrations in UP state,

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending