Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

‘ऑपरेशन लोटस’ की अलकायदा से तुलना- ‘सामना’ के माध्यम से भाजपा पर निशाना

Published

on

Loading

मुंबई। शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। सामना के अग्रलेख में ‘ऑपरेशन लोटस’ की तुलना वैश्विक आतंकी संगठन अलकायदा से की गई है। इस तरह उसने भाजपा को आतंकवादी संगठन करार दिया है। महाराष्ट्र में सत्ता से बेदखल हुई शिवसेना ने कहा कि भाजपा ने भगवान विष्णु के प्रिय पुष्प ‘कमल’ को बदनाम कर दहशत पैदा करने वाला बना दिया है।

कभी भाजपा की करीबी दोस्त रही शिवसेना ने सामना में उसके खिलाफ जमकर भड़ास निकाली है। दिल्ली की आप सरकार को गिराने के लिए शुरू किया गया ‘ऑपरेशन लोटस’ फेल हो गया और भाजपा की पोल खुल गई है।

शिवसेना ने हालिया सियासी घटनाक्रमों के माध्यम से भाजपा पर आरोप लगाए हैं। सामना के लेख में शिवसेना ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस दावे का जिक्र किया है, जिसमें उन्होंने कहा था, आप  सरकार गिराने के लिए चलाया गया ‘ऑपरेशन लोटस’ फेल हो गया है।

संभ्रमित युग! बदनाम कमल

सामना में ‘संभ्रमित युग! बदनाम कमल! शीर्षक से लिखे आलेख में लिखा है कि, ‘देश के हालात संभ्रमित होने जैसे होने की बात शरद पवार ने कही है। ऐसी कई संभ्रमित बातों की वर्तमान में बाढ़ आ गई है। सरकारें चुनकर लाने की बजाय विरोधियों की सरकारों को गिराना, पार्टी तोड़ना ऐसा जो चल रहा है, इसकी वजह से विष्णु का पसंदीदा फूल ‘कमल’ बदनाम हो गया है। ‘ऑपरेशन लोटस’ अर्थात ‘कमल’ अलकायदा की तरह दहशतवादी शब्द बन गया है।

दिल्ली व बिहार में फेल हो गया ऑपरेशन

‘दिल्ली की सरकार को गिराने के लिए शुरू किया गया ऑपरेशन कमल फेल हो गया है। भाजपा की पोल खुल गई है। ऐसी घोषणा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की है। बिहार में भी ‘ऑपरेशन कमल’ नहीं चला।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.सी. चंद्रशेखर राव ने अमित शाह को खुली चुनौती दी कि ईडी, सीबीआई आदि लगाकर मेरी सरकार गिराकर दिखाओ। महाराष्ट्र में ईडी के डर से शिंदे गुट घुटनों के बल बैठ गया, ऐसे अन्य राज्यों में कोई भी झुकने को तैयार नहीं है। सबसे महत्वपूर्ण घटनाक्रम दिल्ली राज्य में घटित हुआ।

ईडी, सीबीआई के इस्तेमाल से सरकार गिराने का प्रयास

शिवसेना ने लिखा कि ईडी, सीबीआई का इस्तेमाल करके केजरीवाल की सरकार को गिराने का प्रयास चल रहा है। दिल्ली सरकार की शराब नीति, उनकी आबकारी नीति, उनके द्वारा मद्य विक्रेताओं को दिए गए ठेके, यह भाजपा के दृष्टिकोण से आलोचना का विषय होगा, परंतु यह निर्णय व्यक्तिगत नहीं था,

बल्कि पूरी सरकार का था और इसमें दिल्ली के नायब राज्यपाल का भी समावेश होता है, लेकिन कैबिनेट के निर्णय का ठीकरा उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर फोड़कर उनके खिलाफ सीबीआई ने छापेमारी की। उन्हें इस प्रकरण में एक नंबर का आरोपी बनाया और यह प्रकरण अब ईडी के पास मतलब भाजपा की विशेष शाखा के सुपुर्द कर दिया गया है।

मनीष सिसोदिया ने भाजपा की ‘वॉशिंग मशीन’ पर बम गिराया

शिवसेना ने लिखा कि मनीष सिसोदिया पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। सिसोदिया कोई भागने वाले गृहस्थ नहीं हैं लेकिन किसी अपराधी की तरह उनके खिलाफ ‘लुकआउट’ नोटिस जारी करके जनता द्वारा चुनी गई सरकार की तौहीन की गई।

इसलिए ही देश की स्थिति संभ्रम वाली है। ऐसा पवार कहते हैं तो यह सत्य है। यह सब केजरीवाल की सरकार को गिराने के लिए किया जा रहा है। अब मनीष सिसोदिया ने भाजपा की ‘वॉशिंग मशीन’ पर बम गिराया है।

भाजपा को 2024 का डर

‘सामना’ में भाजपा पर निशाना साधते हुए शिवसेना ने लिखा, ‘केंद्र  सरकार और उनके प्रमुखों को 2024 को लेकर डर लग रहा है। यह डर केजरीवाल, ममता, उद्धव ठाकरे, नीतीश कुमार और शरद पवार का है। इन प्रमुखों को अपने साये से भी डर लगता है।

इसलिए नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान के भी पीछे पड़ गए, ऐसा लगता है। इतना बड़ा बहुमत होने के बावजूद इन लोगों को डर क्यों लगता है? इसका एक ही उत्तर है उनका बहुमत पवित्र नहीं है। वह चुराया गया है।

Continue Reading

नेशनल

पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में बोले अमित शाह, पीओके भारत का है और हम इसे लेकर रहेंगे

Published

on

Loading

श्रीरामपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के हुगली के श्रीरामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और ममता बनर्जी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ये पीओके भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी, कांग्रेस-सिंडिकेट कहती है कि धारा 370 को मत हटाओ। मैंने संसद में पूछा कि क्यों न हटाएं तो उन्होंने कहा कि खून की नदियां बह जाएंगी। 5 साल हो गए खून कि नदियां छोड़ो किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं है। जब INDI गठबंधन का शासन था तो हमारे कश्मीर में हड़तालें होती थीं। आज पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में हड़ताल होती है। पहले कश्मीर में आजादी के नारे लगते थे, अब पाक अधिकृत कश्मीर में नारेबाजी होती है। राहुल गांधी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ममता बनर्जी आपको डरना है तो डरते रहिए लेकिन मैं आज श्रीरामपुर की धरती से कहता हूं कि ये पाक अधिकृत कश्मीर भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने कहा आने वाले चुनाव में आप सभी वोट डालने वाले हैं। इस चुनाव में एक ओर परिवारवादी पार्टियां हैं जिसमें ममता बनर्जी अपने भतीजे को, शरद पवार अपनी बेटी को, उद्धव ठाकरे अपने बेटे को, स्टालिन अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी, राहुल बाबा को पीएम बनाना चाहती हैं। वहीं दूसरी ओर गरीब चाय वाले के घर में जन्में इस देश के महान नेता नरेन्द्र मोदी जी हैं।

नरेन्द्र मोदी जी ने बंगाल के विकास के लिए ढेर सारे कार्य किए हैं। मैं ममता दीदी से पूछना चाहता हूं कि 10 साल तक आपके लोग सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार में मंत्री रहे, लेकिन सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार ने बंगाल के विकास के लिए क्या किया। उनकी सरकार ने 10 साल में बंगाल के विकास के लिए मात्र 2 लाख करोड़ रुपये दिए। जबकि मोदी जी ने 10 साल में 9 लाख, 25 हजार करोड़ रुपये देने का काम किया।

Continue Reading

Trending