Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

दो दिन में 317 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उपहार देंगे सीएम योगी

Published

on

Loading

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन (14 व 15 फरवरी) के अलग-अलग कार्यक्रमों में जन कल्याण के कार्यों को नई ऊंचाई देने के साथ ही करीब 317 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। बुधवार (14 फरवरी) को वह 252 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 91 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। जबकि गुरुवार (15 फरवरी) को 60 करोड़ रुपये की एक महत्वपूर्ण परियोजना का शिलान्यास और करीब पांच करोड़ रुपये की एक परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इन दो दिनों में वह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नारी शक्ति वंदन, गांव चलो अभियान के कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

सीएम योगी के बुधवार को दोपहर बाद गोरखपुर आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। सबसे पहले वह खाद कारखाना परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में पहुंचेंगे। यहां करीब एक हजार जोड़ों का विवाह संपन्न होना है। मुख्यमंत्री इन जोड़ों को उपहार और आशीर्वाद प्रदान करेंगे। इसी कार्यक्रम के मंच से सीएम योगी विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के 91 विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इन विकास कार्यों पर 252 करोड़ 06 लाख 46 हजार रुपये की लागत आएगी। इनमें 131.50 करोड़ रुपये की जल निगम (ग्रामीण) की 36 पेयजल परियोजनाएं शामिल हैं। बुधवार को सायंकाल मुख्यमंत्री रजही आजादनगर (वनटांगिया गांव) आकर गांव चलो अभियान के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करेंगे।

गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को पूर्वाह्न योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाले नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में वह राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़कर स्वावलंबी हो रही महिलाओं को सम्मानित करने के साथ स्वयं सहायता समूह की सदस्यों से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में आयोजित समारोह में 60 करोड़ रुपये की परियोजना का शिलान्यास और करीब पांच करोड़ रुपये की परियोजना का लोकार्पण करेंगे। मेडिकल कॉलेज में 50 यूजी सीटों की वृद्धि के लिए 60 करोड़ रुपये से नए भवन का निर्माण कराया जाएगा। जबकि यहां एक मेगावाट क्षमता के सोलर रूफटॉप प्लांट का लोकार्पण होना है। इससे मेडिकल कालेज के विद्युत व्यय में प्रति वर्ष 72 लाख रुपये की बचत होगी।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

सपा और कांग्रेस गठबंधन के लोग राम विरोधी, देश विरोधी और गरीब विरोधी हैं : सीएम योगी

Published

on

Loading

बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बलरामपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने के बार फिर विपक्षी दलों पर हमला बोला। CM योगी ने कहा कि ये लोग आपकी संपत्ति को बांग्लादेश और पाकिस्तान से आए मुसलमान घुसपैठियों को बांटने का काम करेंगे, लेकिन भाजपा इनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी। सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन सत्ता हासिल करने के लिए तरह-तरह का गुल खिला रहा है। इनके कारनामे जनता से छिपे नहीं हैं। यह देश से गरीबी हटाने के लिए हमारे पूर्वजों की संपत्ति का सर्वे कराने की बात कह रहे हैं। ऐसे में इनसे हमें सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि यह देश से गरीबी तो नहीं हटाएंगे बल्कि संपत्ति का सर्वे कराकर विरासत टैक्स जरूर लगाएंगे। इनका यह विरासत टैक्स औरंगजेब का जजिया कर है। उसने यह कर हिंदुओं के धर्मांतरण करने के लिए लगाया था। इसे हम कतई स्वीकार नहीं कर सकते हैं। इतना ही नहीं यह आपकी संपत्ति को बांग्लादेश, पाकिस्तान समेत अन्य देशों से आए मुसलमान घुसपैठियों को बांटने का काम करेंगे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी उनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और कांग्रेस गठबंधन के लोग राम विरोधी, देश विरोधी और गरीब विरोधी हैं। यह अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ी जाति के लोगों के हक पर सेंधमारी का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। उनके द्वारा जो षड्यंत्र होने जा रहा है, उसके प्रति हम सभी को आगाह रहने की जरूरत है। यह देश हमारा है, हमे ही देश के विकास के लिये फैसला लेना होगा। उन्हाेंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता जनार्दन की सेवा कर रही है। हम भेदभाव नहीं करते हैं बल्कि सबका साथ, सबका विकास के भाव के साथ काम कर रहे हैं। वहीं इंडी गठबंधन देश की जनता को जाति और धर्म में बांटकर देश को लूटना चाहती है, जिसे हम होने नहीं देंगे।

जनता भी इनके मंसूबों को जान गयी है इसलिए वह एक स्वर में कह रही है एक बार फिर मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार। जनता इनको जवाब दे रही है कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश नये भारत का दर्शन कर रहा है। देश में जो परिवर्तन नजर आ रहा है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिश्रम, उनके विजन और मिशन का परिणाम है। दुनिया के अंदर देश का सम्मान बढ़ा है। बीजेपी गरीब कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। हमने गरीबों को फ्री आवास देने के साथ थारू जनजाति के लोगों को फ्री आवास की सुविधा दी है। इसके साथ थारू संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए म्यूजियम का निर्माण किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले बलरामपुर में सड़कों पर चलना दूभर था। इसके अलावा लोगों को पीने का पानी भी नहीं नसीब होता था। वहीं आज 24 घंटे बिजली की सप्लाई हो रही है। सभी को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए हर घर नल योजना चलाई जा रही है। पहले गोरखपुर से देवी पाटन मंदिर पहुंचने में 6 घंटे और गोंडा से 8 घंटे लगते थे। वहीं आज गोरखपुर से ढाई घंटे और गोंडा से 45 मिनट में सफर पूरा किया जा रहा है। यही मोदी सरकार की गारंटी है। बलरामपुर में विश्वविद्यालय के निर्माण का कार्य भी आगे बढ़ चुका है। अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है। आज मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय और बड़े-बड़े संस्थानों का निर्माण जिले में हो रहा है। यहां के विकास कार्य को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

Continue Reading

Trending