Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने खराब मौसम से सर्वाधिक प्रभावित नौ जिलों को जारी किए 23 करोड़

Published

on

Loading

लखनऊ| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले तीन दिनों में खराब मौसम से अन्नदाताओं की क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे के लिए 23 करोड़ की धनराशि जारी कर दी है। यह धनराशि अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से सर्वाधिक प्रभावित नौ जनपदों के लिए जारी की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत विभाग को तत्काल अन्नदाताओं के खातों में धनराशि भेजने के निर्देश दिये हैं। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे कार्य लगभग पूरा हो गया है। सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया चल रही है।

फसलों के नुकसान की सर्वे रिपोर्ट देखते ही सीएम योगी ने स्वीकृत की धनराशि

प्रमुख सचिव राजस्व पी. गुरु प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर खराब मौसम से क्षतिग्रस्त फसलों के सर्वे के लिए प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को खेतों में स्थलीय आकलन के लिए भेजा गया था। इस पर प्रदेश के नौ जिलों से अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त फसलों की रिपोर्ट विभाग को भेजी गयी थी। इस रिपोर्ट को मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसी क्रम में उन्होंने नौ जिलों के लिए 23 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी। राहत आयुक्त जीएस नवीन ने बताया कि जालौन के लिए सबसे ज्यादा पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। वहीं ललितपुर, महोबा, सहारनपुर के लिए 3-3 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह बांदा, बस्ती, झांसी और शामली के लिए दो-दो करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा चित्रकूट के लिए 1 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इन जिलों के प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया चल रही है।

खराब मौसम से नौ जिलों में सबसे ज्यादा फसलों को हुआ नुकसान

राहत आयुक्त ने बताया कि खराब मौसम की वजह से प्रदेश के नौ जिलों में अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से फसलों को सर्वाधिक नुकसान हुआ था। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन जिलों को तत्काल मुआवजा देने का आदेश दिया है। बता दें कि बाढ़, आेलावृष्टि और बेमौसम बारिश से 33 प्रतिशत से अधिक क्षतिग्रस्त फसलों से प्रभावित अन्नदाताओं को ही मुआवजा दिया जाता है।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending