Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

यूपीः सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी महानवमी की शुभकामनाएं

Published

on

Loading

लखनऊ। शारदीय नवरात्रि की नवमी आज यानी गुरूवार को पूरे देश में मनाई जा रही है। ये नवरात्रि पूजा का आखिरी दिन होता है। कन्या पूजन के साथ आज लोग व्रत का समापन कर रहे हैं। इस दिन मां दुर्गा की षोडशोपचार पूजा करने के बाद हवन किया जाता है।

नवरात्रि की महानवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी महानवी के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा कि मां सिद्धिदात्री से प्रार्थना है कि हम सबकी मनोकामनाएं पूर्ण हों और प्रत्येक प्रदेशवासी सदैव स्वस्थ, समृद्ध व खुशहाल रहे।

बता दें कि मुख्यमंत्री आज से गोरखपुर के चार दिवसीय दौरे पर हैं। यहां वो मंदिर में कन्या पूजन करेंगे। इसके बाद सीएम गोरक्षपीठाधीश्वर मां भगवती की प्रतीक स्वरूप नौ कन्याओं के पांव पखारकर उनका पूजन करेंगे। फिर सीएम कन्याओं को अपने हाथ से खाना भी खिलाएंगे।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending