Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

CM योगी ने सभी डीएम को दिए ठंड से बचाव की व्यवस्था करने के निर्देश

Published

on

CM Yogi

Loading

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के डीएम को रैन बसेरों के साथ ही निराश्रितों, बुजुर्गों और यात्रियों सहित आम जनजीवन की ठंड से बचाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसके लिए तत्काल कंबल की खरीद करने को कहा है अलाव जलाने का प्रबंध करने का भी निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें

CM योगी की विवादित मार्फ्ड तस्वीर वायरल, साइबर थाने में FIR दर्ज

दिल की बीमारियों को दूर रखेंगे ये 7 उपाय

मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ बैठक में ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार की ओर से किए जाने वाले इंतजामों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि कंबल की खरीद समय से करके जरूरतमंदों में वितरण शुरू कराएं।

CM योगी ने कहा कि कंबल आदि राहत सामग्री का वितरण स्थानीय सांसद, विधायक, नगर निकायों के महापौर और चेयरमैनों समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कराए जाएं। अब तक बने रैन बसेरों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी डीएम को निरंतर रैन बसेरों का औचक निरीक्षण करने और जरूरत के मुताबिक राहत सामग्री की व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डीएम यह भी सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे सोता हुआ न मिले। रैन बसेरों में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था के साथ ही निरंतर सैनिटाइजेशन कराने को भी कहा है। रैन बसेरों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने जरूरत के मुताबिक अस्थाई रैन बसेरे बनाने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर अलाव के समुचित प्रबंध करने को भी कहा है।

CM Yogi gave instructions to all DMs, CM Yogi gave instructions, CM Yogi gave instructions today,

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending