Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द, RLD कोटे से बन सकता है एक मंत्री

Published

on

Loading

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की है। दोनों की मुलाकात से कयास लगाए जा रहे हैं कि यूपी में जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है। यूपी में 4 से 5 मंत्री बनाए जा सकते हैं। इसमें एक नाम सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का है। इसके अलावा आरएलडी के कोटे से एक से दो मंत्री और बीजेपी से भी दो मंत्री बनाए जा सकते हैं।

यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर संभावित नाम है.

ओम प्रकाश राजभर – सुभासपा अध्यक्ष – कैबिनेट मंत्री
दारा सिंह चौहान – बीजेपी – कैबिनेट मंत्री
राजपाल बालियान – रालोद – कैबिनेट मंत्री
प्रदीप चौधरी – रालोद – राज्यमंत्री
आकाश सक्सेना – बीजेपी – राज्यमंत्री

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending