Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

उपचुनाव: यूपी की स्वार व छानबे विस सीट सहित कई राज्यों में हो रहा मतदान

Published

on

By-elections in UP, Punjab, Odisha and Meghalaya

Loading

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के 224 सीटों पर आज हो रहे मतदान के सात-साथ पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट और यूपी की स्वार टांडा व छानबे विधानसभा सीट, ओडिशा की झारसुगुड़ा और मेघालय की सोहियोंग विधानसभा सीटों पर भी वोटिंग चल रही है।

इतने प्रतिशत हुई वोटिंग

ओडिशा के झारसुगुड़ा उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक 9.75% मतदान हुआ है। वहीं, उप्र के स्वार टांडा में 7.93% और छानबे में 10.14% मतदान दर्ज किया गया।

क्या है पंजाब की स्थिति?

पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट पर इस बार चतुष्कोणीय मुकाबला है। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, अकाली दल और बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। मतदान की प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है और वोटिंग शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। 16 लाख से ज्यादा मतदाता आज 19 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने पूर्व विधायक सुशील रिंकू को चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने पूर्व सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर पर भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया है। बीजेपी ने पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष चरणजीत सिंह अटवाल के बेटे इंदरबीर सिंह अटवाल को टिकट दिया है।

वहीं, शिरोमणि अकाली दल ने बंगा सीट से दो बार के विधायक सुखविंदर कुमार सुखी को पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए टिकट दिया है। चुनाव आयोग द्वारा जिले के 9 विधानसभा क्षेत्रों में 1972 बूथ बनाए गए हैं। जहां पर वोटर अपने मत का इस्तेमाल करेंगे।

यूपी की स्वार टांडा व छानबे विधानसभा सीट

यूपी की दो विधानसभा सीट पर सपा और सत्तारूढ़ भाजपा की सहयोगी अपना दल (एस) के बीच सीधी लड़ाई है। यहां आज सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होंगे। सपा नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम की सदस्यता रद्द होने के कारण रामपुर की स्वार टांडा विधानसभा सीट पर उपचुनाव किए जा रहे है।

वहीं, अपना दल (एस) के विधायक राहुल कोल के निधन होने के कारण मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट खाली थी, जिसकी वजह से एक बार फिर इस सीट पर चुनाव किए जा रहे है। स्वार टांडा सीट पर छह प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हो रहा है। वहीं, छानबे विधानसभा सीट पर दिवंगत विधायक की पत्नी रिंकी कोल को अपना दल (एस) ने टिकट दिया है।

ओडिशा में झारसुगुड़ा

ओडिशा की झारसुगुड़ा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में 9 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा गया हैं। बीजेडी से दीपाली दास, बीजेपी के तन्खाधर त्रिपाठी और कांग्रेस के तरुण पांडेय के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास की हत्या के बाद से यह सीट खाली पड़ी हुई है और इसी सीट पर आज उपचुनाव के लिए बुधवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है।

मेघालय की सोहियोंग

मेघालय की सोहियोंग विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव हो रहा है। एच. डोनकुपर रॉय लिंगदोह के निधन के कारण यह सीट खाली पड़ी हुई थी। इस सीट के लिए छह प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा गया हैं। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी)से सिंशार लिंगदोह को टिकट दिया गया है। अब देखना होगा कि इस सीट पर कौन बाजी मारता है।

Continue Reading

अन्य राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री

Published

on

Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins BJP

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।

‘ये सैनिकों का अपमान’

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending