Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

अमीरों और कॉरपोरेट का बजटः कांग्रेस

Published

on

अमीरों और कॉरपोरेट का बजट, कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे

Loading

अमीरों और कॉरपोरेट का बजट, कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार के दूसरे आम बजट को मुख्‍य विपक्षी दल कांग्रेस ने अमीरों और बड़े उद्योग घरानों का बजट करार दिया है, जबकि सत्ता पक्ष ने इसे विकासपरक और जमीन से जुड़ी आम जनता का बजट बताया है। लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद में वित्त वर्ष 2016-17 का आम बजट पेश होने के बाद संसद भवन परिसर में कहा कि यह बजट उद्योगपतियों के हित में हैं और उनके हितों की रक्षा करता है। उन्होंने कहा, ‘सरकार नया कुछ नहीं कर रही है और कांग्रेस के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार की योजनाओं को आगे बढ़ा रही है। जब भारतीय जनता पार्टी विपक्ष में थी तो मनरेगा और आधार जैसी योजनाओं की कड़ी आलोचना करती, लेकिन अब उन्हें योजनाओं को आगे बढ़ा रही है। गरीबों के हितों में कोई नई योजना शुरू नहीं की गई है।’

सत्ता पक्ष ने विकासपरक और आम जनता का बजट बताया

खड़गे ने कहा कि यह अमीरों का बजट है और इसमें किसानों का कोई फायदा नहीं है। किसान पिछले दो साल से सूखे से जूझ रहे हैं। सरकार को उनका ऋण माफ करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि काला धन बाहर निकालने की आड़ में सरकार बडे उद्योगपतियों और कॉरपोरेट का लाभ पहुंचा रही है। सरकार ने 45 प्रतिशत कर के साथ छिपा हुआ धन बाहर निकालने की एक घोषणा की है।  राष्ट्रीय जनता दल के सांसद जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि यह बजट गांव और गरीब विरोधी है और इससे अर्थ व्यवस्था चौपट हो जाएगी। इससे लोगों को काला धन सफेद करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि महंगाई नियंत्रित करने का इसमें कोई प्रयास नहीं किया गया है। इस बजट से लोगों के घर का बजट बिगड़ेगा। उन्होंने इसमें बिहार के लिये पैकेज राशि की घोषणा नहीं किये जाने पर भी सवाल उठाया।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending