Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

‘शुक्रिया मोदी भाई जान अभियान’ में जान फूंकेगी भाजपा, प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुस्लिम भागीदारी की होगी कवायद

Published

on

BJP will infuse life into Thank you Modi Bhai Jaan campaign

Loading

लखनऊ। राम नाम जान्यो नहीं, जान्यो सदा उपाधि, कहि रहीम तिहिं आपुनो, जनम गंवायो वादि। अकबर के नवरत्नों में शुमार विख्यात कवि रहीम इस दोहे में कहते हैं कि जिसने राम का नाम धारण न कर अपने धन, पद और उपाधि को ही जाना और राम के नाम पर विवाद खडे़ किये उनका जन्म व्यर्थ है। वे केवल वाद-विवाद कर अपना जीवन नष्ट करते हैं। इसी दोहे के सार को मंत्र बनाकर भाजपा ‘शुक्रिया मोदी भाई जान अभियान’ में जान फूंकेगी।

मुस्लिम महिलाओं को लेकर 12 जनवरी से शुरू किए जा रहे इस अभियान के जरिये राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुस्लिम भागीदारी की रूप रेखा सुनिश्चित करने पर मंथन होगा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से मुस्लिम महिलाओं के साथ शुक्रिया मोदी भाई जान अभियान 12 जनवरी से शुरू होगा।

लखनऊ से शुरू हो रहे इस अभियान का नारा है ‘ना दूरी है, ना खाई है, मोदी हमारा भाई है’। हर जिले में इस अभियान के तहत सभाएं होंगी। अभियान में केंद्र सरकार की उन योजनाओं के बारे में बताया जाएगा, जिनसे मुस्लिमों को खास लाभ हुआ है।

इसके अलावा तीन तलाक के मामले पर मुस्लिम महिलाओं को जोड़ा जाएगा और बताया जाएगा कि उसका कितना लाभ उन्हें हुआ। अभियान के जरिये बीजेपी ये जानना चाह रही है कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुस्लिमों की क्या भागीदारी हो सकती है।

सबसे बड़ा मंथन इस पर होगा कि मदरसों को प्राण प्रतिष्ठा समारोह से कैसे जोड़ा जाए। क्या कुछ मदरसों में दीप जलाने जैसा आयोजन किया जा सकता है या फिर मुस्लिम अपने आवास पर दीप जलाएं, ऐसा कुछ किया जा सके। हालांकि मोर्चा ने अक्षत वितरण में खुद को शामिल नहीं किया है पर इसी तरह का कोई कार्यक्रम करने की महिलाओं की तैयारी है।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कहा मोर्चा 12 जनवरी से शुक्रिया मोदी भाईजान अभियान का आगाज लखनऊ से कर रहा है। जिसमें हम प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मुस्लिम हित में लिए गए बड़े फैसलों के बारे में बताएंगे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर यदि कोई मुस्लिम सकारात्मक पहल करता है तो इसमें बुराई क्या है। प्रत्येक संभावना पर मंथन होगा।

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending