Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

तेलंगाना को भाजपा देगी पहला OBC सीएम: चुनावी रैली में पीएम मोदी की बड़ी घोषणा

Published

on

Telangana Election 2023

Loading

मेडक। तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होना है। भाजपा लगातार चुनावी रैली कर रही है। आज पीएम मोदी ने मेडक जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने भारत राष्ट्र समिति (BRS) नेता केसीआर पर जमकर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने केसीआर पर परिवार को राजनीतिक फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है।

तेलंगाना की जनता कांग्रेस और केसीआर से सावधान रहें

उन्होंने कहा केसीआर ने कोई वादा नहीं निभाया। केसीआर ने फार्म हाउस से पार्टी चलाई है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेलंगाना की जनता कांग्रेस और केसीआर से सावधान रहें। उन्होंने नारा दिया, ‘कांग्रेस-केसीआर एक समान, दोनों से रहो सावधान।’

तेलंगाना की जनता का भला सिर्फ भाजपा ही कर सकती है

पीएम मोदी ने दोनों पार्टियों को घेरते हुए कहा कि एक बीमारी का इलाज दूसरा बीमारी नहीं हो सकता। तेलंगाना की जनता का भला सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। कांग्रेस और केसीआर के शासन में सिर्फ परिवार ही फले-फूले हैं। उन्होंने गरीब, एससी, एसटी और ओबीसी के नाम पर वोट मांगे और सत्ता का फायदा किसी और को हुआ।

कांग्रेस-केसीआर पर पीएम मोदी ने साधा निशाना

वहीं पीएम मोदी यह भी कहा कि तेलंगाना को पहला ओबीसी मुख्यमंत्री सिर्फ बीजेपी ही देगी। कांग्रेस ने देश में सुल्तान शाही को बढ़ावा दिया और केसीआर ने निजामशाही को बढ़ावा दिया। कांग्रेस के पास बोफोर्स से लेकर हेलीकॉप्टर घोटाले तक में लिप्त हैं। केसीआर भी यह बात मानते हैं कि उनके एमएलए 30 प्रतिशत कमीशन लेते हैं। केसीआर के परिवार वालों पर भ्रष्टाचार पर आरोप लगे हुए हैं।

मुंबई आतंकी हमले को याद करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा

वहीं, उन्होंने मुंबई आतंकी हमले को याद करते हुए कहा,”आज 26/11 को देश एक बड़े आतंकी हमले का शिकार हुआ। इस हमले में हमने कई निर्दोष देशवासियों को खो दिया। 26/11 का ये दिन हमें ये भी याद दिलाता है कि देश कितना बड़ा नुकसान कर चुका है और कमजोर सरकारें देश का क्या कर सकती हैं।” उन्होंने आगे कहा,”2014 में आपने कमजोर कांग्रेस सरकार को हटाकर मजबूत भाजपा सरकार बनाई, जिसके कारण आज देश से आतंकवाद का सफाया हो रहा है।”

अन्य राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री

Published

on

Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins BJP

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।

‘ये सैनिकों का अपमान’

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending