Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

पुरुलिया में तीन साधुओं से मारपीट पर बोले BJP नेता- पश्चिम बंगाल में हिंदू नहीं हैं सुरक्षित

Published

on

Bengal Purulia sadhus beaten case

Loading

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में भीड़ द्वारा साधुओं पर हमले का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। आज भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने उन साधुओं से मुलाकात की है। भाजपा नेता ने साधुओं से मिलकर उनका सम्मान किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार व बंगाल के सह प्रभारी अमित मालवीय ने कहा कि ममता बनर्जी के शासन में हिंदू होना अपराध है।

पुलिस ने बचाई थी साधुओं की जान

बता दें कि मकर संक्रांति पर स्नान के लिए गंगासागर जा रहे उत्तर प्रदेश के तीन साधुओं को बंगाल के पुरुलिया जिले में भीड़ द्वारा पीटा गया था। पुलिस ने तीनों साधुओं को भीड़ से छुड़ाकर जान बचाई। पुलिस के अनुसार घटना गुरुवार देर शाम की है। तीनों साधु एक वाहन किराए पर लेकर गंगासागर जा रहे थे, इस दौरान वह पुरुलिया में रास्ता भटक गए। जिसके बाद उन्होंने तीन स्थानीय लड़कियों से रास्ते के बारे में पूछा, जिसपर तीनों चिल्लाते हुए भाग गईं।

12 लोग गिरफ्तार

स्थानीय लोगों को लगा कि उन्होंने लड़कियों को परेशान किया होगा, इसी शक में भीड़ ने तीनों साधुओं की जमकर पिटाई कर दी। घटना के सिलसिले में पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। इंटरनेट मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें तीनों साधु हाथ जोड़कर भीड़ से जान बख्शने की गुहार लगा रहे हैं।

बंगाल में तुष्टीकरण का वातावरणः अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ममता सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल में तुष्टीकरण की राजनीति का वातावरण खड़ा कर दिया गया है। एक कार्यक्रम के सिलसिले में पहुंचे ठाकुर ने कोलकाता एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जब अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास हुआ था तो उस दिन बंगाल में कर्फ्यू लगा दिया गया था, ताकि हिंदू जश्न न मना सकें।

उन्होंने गंगासागर मेले में जा रहे यूपी के तीन साधुओं की बंगाल के पुरुलिया जिले में हुई पिटाई का उल्लेख करते हुए कहा कि अब हिंदू साधुओं की पिटाई व उनकी हत्या तक की कोशिश की गई और राज्य सरकार मूकदर्शक बनी रही। जब मीडिया में यह घटना सामने आई तब जाकर पुलिस ने थोड़ी कारवाई की है।

शिवराज बोले- बंगाल में अराजकता चरम पर

पुरुलिया जिले में मारपीट का वीडियो सामने आने पर मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ममता पर हमला बोला है। शिवराज ने कहा कि इस तरह की घटना अत्यंत निंदनीय और असहनीय है। मामले में सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं की संलिप्तता के कयास भी लगाए जा रहे हैं। बंगाल में अराजकता और आतंक अपने चरम पर है।

अन्य राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री

Published

on

Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins BJP

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।

‘ये सैनिकों का अपमान’

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending