Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

एसजी सूर्या की गिरफ्तारी पर भड़की BJP, कहा- अब क्यों चुप हैं ब्रांडेड पाखंडी

Published

on

SG Surya Arrest

Loading

नई दिल्ली। तमिलनाडु में भाजपा के राज्य सचिव एसजी सूर्या की गिरफ्तारी पर पार्टी ने कड़ा एतराज जताया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने आज शनिवार को कहा कि स्टालिन सरकार का ये कदम अधिकारों का उल्लंघन है। बता दें कि पुलिस ने सूर्या को एक विवादित ट्वीट पर गिरफ्तार किया है, जिसपर तमिलनाडु की राजनीति गरमाई हुई है।

राजीव चंद्रशेखर ने एक ट्वीट कर कहा एक ट्वीट के लिए पुलिस द्वारा गिरफ्तारी का इस्तेमाल कानून की उचित प्रक्रिया और अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार का पूरी तरह उल्लंघन है। यूपीए सरकार के दौरान राहुल गांधी की कांग्रेस द्वारा धारा 66A का दुरुपयोग किया जाता था, लेकिन अब इसके राजवंश सहयोगी स्टालिन ने इसका इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।

राहुल गांधी पर कसा तंज

मंत्री राजीव ने कहा कि ‘बोलने की आजादी’ को लेकर हर बार झंडा उठाने वाले लोगों को अब शांत नहीं रहना चाहिए या वो ब्रांडेड पाखंडी बने रहेंगे। शायद राहुल गांधी अपनी विदेशी पर्यटन यात्राओं में इसी लोकतंत्र के खतरे का जिक्र करते थे। उन्होंने कहा कि ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी भी इसी बारे में बोल रहे होंगे, जब उन्होंने कहा था कि उन्हें भारत में ट्विटर बंद करने की धमकी मिली थी।

अन्नामलाई ने भी की निंदा 

एसजी सूर्या की गिरफ्तारी की राज्य भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने भी निंदा की। उन्होंने कहा कि सूर्य की गलती बस इतनी थी कि उन्होंने कम्युनिस्टों, DMK के सहयोगियों के बुरे दोहरे मानकों को उजागर किया।

इस पोस्ट को लेकर हुई एसजी सूर्या की गिरफ्तारी

भाजपा के राज्य सचिव एसजी सूर्या को मदुरै जिला साइबर अपराध पुलिस ने शुक्रवार को चेन्नई में मदुरै सांसद सुवेंकटेशन पर उनके हालिया ट्वीट के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।

सूर्या ने ट्वीट किया था कि कुछ लोग नकली सामान बेचकर निर्दोषों लोगों की जान ले रहे हैं। ये लोग डीएमके मंत्री का नाम लेकर पुलिस अफसरों को धमका रहे हैं और चप्पल से पुलिस अधिकारियों की पिटाई कर रहे हैं। क्या तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को इस संबंध में पार्टी के सदस्यों से बात करने के बजाए शहर को उपदेश देने में शर्म नहीं आती?

Continue Reading

अन्य राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री

Published

on

Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins BJP

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।

‘ये सैनिकों का अपमान’

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending