Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

दयानिधि मारन की हिंदीभाषी लोगों पर विवादित टिप्पणी पर BJP का हमला, पोस्ट शेयर कर पूछा ये सवाल

Published

on

BJP attacks DMK

Loading

नई दिल्ली।  तमिलनाडु के सत्ता पर काबिज़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) सांसद दयानिधि मारन के हिंदी भाषी लोगों पर की गई विवादित टिप्पणी पर राजनीति तेज हो गई है। भाजपा ने इसको लेकर DMK पर निशाना साधा है और कहा कि DMK का यही असल चेहरा है।

दयानिधि का बचाव कर फंसी DMK

दरअसल DMK नेता मारन का एक विवादित वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा कि यूपी, बिहार के हिंदी भाषी लोग तो तमिलनाडु में शौचालय साफ करने के लिए हैं। इस वीडियो के सामने आने पर डीएमके ने कहा कि ये तो पुराना वीडियो है, इसे बिना वजह राजनीतिक टूल बनाया जा रहा है। अब इस पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने निशाना साधा है।

भाजपा ने बोला हमला

के अन्नामलाई ने एक पोस्ट शेयर कर कहा कि DMK के नेता आज ही नहीं, हमेशा से ही यूपी और बिहार के लोगों का अपमान करते रहे हैं। इस बार भी उन्होंने दोनों राज्यों के लोगों का अपमान किया है। उन्होंने DMK से सवाल करते हुए पूछा कि क्या आपकी पार्टी ऐसे बदलाव लाएगी।

तीन साल पहले की पोस्ट शेयर की

अन्नामलाई ने साल 2020 की एक पोस्ट साझा कर तमिलनाडु के मंत्री टीआरबी राजा के बिहार के लोगों का मजाक बनाने वाला पोस्ट शेयर किया। पोस्ट के जरिए उन्होंने कहा कि ये लोग हमेशा से यूपी, बिहार के लोगों का अपमान करते हैं।

पुरानी वीडियो पर सवाल

बता दें कि दयानिधि मारन की वायरल हो रही एक पुरानी वीडियो में वो अंग्रेजी सीखने वाले लोगों और केवल हिंदी सीखने वाले लोगों की तुलना करते दिख रहे हैं। वीडियो में वो कहते हैं कि अंग्रेजी वाले आईटी कंपनियों में चले जाते हैं जबकि दूसरे लोग छोटी-मोटी नौकरियां करते हैं।

Continue Reading

अन्य राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री

Published

on

Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins BJP

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।

‘ये सैनिकों का अपमान’

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending